×

दिल्ली उपद्रव: प्रज्ञा ठाकुर बोलीं- एक-एक देशद्रोही को चुन-चुनकर बाहर निकाला जाएगा

सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि ऐसा व्यक्ति प्रधानमंत्री बनने के सपने देखता है, जिस पर बच्चा-बच्चा हंसता है। उनकी शादी को लेकर चुटकुले बनाएं जाते है।

Aditya Mishra
Published on: 28 Jan 2021 4:56 AM GMT
दिल्ली उपद्रव: प्रज्ञा ठाकुर बोलीं- एक-एक देशद्रोही को चुन-चुनकर बाहर निकाला जाएगा
X
सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि किसान खेती करके हम सभी का पेट भरता है। लेकिन इस तरह के काम नहीं करता। जो कुछ भी हम सब ने बीते दिनों दिल्ली में देखा था।

भोपालः बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने है कहा कि दिल्ली में किसान आंदोलन की आड़ में अराजकता को बढ़ावा दिया जा रहा है।

लेकिन अब यह देश चुप नहीं बैठेगा। जो भी लोग किसान आंदोलन के नाम पर देश के विरोध में काम करना चाहते हैं, ऐसे देशद्रोहियों को अब चुन-चुन कर बेनकाब किया जाएगा।

बीजेपी सांसद ने अपनी बात पूरी करते हुए कहा कि कुछ लोग रहते इस देश में हैं, खाते यहां का हैं लेकिन निष्ठा किसी और देश के प्रति रखते हैं। अब ऐसा नहीं चलने वाला है।

कोई भी देश भक्त अब इसे बर्दाश्त नहीं करने वाला है। देश के अंदर से चुन-चुनकर एक-एक देशद्रोही को बाहर निकाला जाएगा।

इसलिए जो भी देश के विरोध में काम करने वाले लोगों को संरक्षण देगा, उसे अब सावधान होने की जरूरत है। चाहें वह कोई भी हो। उसे हरगिज नहीं बक्शा जाएगा। क्योंकि अब यह वो देश नहीं रहा है कि तुम कुछ भी करते जाओंगे और हम बर्दाश्त करते जाएगे।

delhi police दिल्ली उपद्रव: प्रज्ञा ठाकुर बोलीं- एक-एक देशद्रोही को चुन-चुनकर बाहर निकाला जाएगा(फोटो: सोशल मीडिया)

ट्रैक्टर परेड हिंसा पर बोले ये नेता, केंद्र पर की टिप्पणी, देखें किसने क्या कहा

राहुल गांधी पर कसा तंज

प्रज्ञा ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि ऐसा व्यक्ति प्रधानमंत्री बनने के सपने देखता है, जिस पर बच्चा-बच्चा हंसता है। उनकी शादी को लेकर चुटकुले बनाएं जाते है।

हमारा देश सनातनी है और इस देश में सनातनी परंपरा ही रहेगी। यदि कोई हमारी सनातनी परंपराओं से टकराया तो ऐसे लोगों का कोई अता पता नहीं चलेगा। यह देश अब इस तरह की हरकतें बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं नहीं करेगा।

delhi voilence दिल्ली उपद्रव: प्रज्ञा ठाकुर बोलीं- एक-एक देशद्रोही को चुन-चुनकर बाहर निकाला जाएगा(फोटो: सोशल मीडिया)

Kisan Tractor Rally: राहुल ने बताया गलत, कानून वापसी की मांग दोहराई

वामपंथी देश के विरुद्ध काम करने वाले आतंकवादियों को संरक्षण देने में जुटे है : प्रज्ञा ठाकुर

उन्होंने कहा कि जिस तरह दिल्ली में किसान आंदोलन की आड़ में विकृत काम करने की कोशिश की गई है, उसे सभी लोगों ने देखा है। जो वामपंथी देश के विरुद्ध काम करने वाले आतंकवादियों को संरक्षण देने में जुटे हैं। उन्हें अब छोड़ा नहीं जाएगा।

किसान खेती करके हम सभी का पेट भरता है। लेकिन इस तरह के काम नहीं करता। जो कुछ भी हम सब ने बीते दिनों दिल्ली में देखा था।

देश का हर व्यक्ति राष्ट्र के प्रति सम्मान की भावना रखता हैं, राष्ट्र के प्रति सबकी निष्ठा होती है। लेकिन वह इस तरह की हरकते नहीं करता है। जिस तरह का काम दिल्ली में बीते दिनों किया गया है।

बगावती नेताओं को ट्रैक पर लाएगी कांग्रेस, BJP ज्वाइन करने से ऐसे रोकेगी पार्टी

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story