×

स्पा में गंदा वीडियो! जरा देखें, ये शौक कैसे पहुंचाता है युवा पीढ़ी को खाई में

पुलिस ने ब्लैकमेल करने वाले तीन लड़कों को गिरफ़्तार कर लिया है जबकि इस मामले में एक महिला आरोपी फरार है। इसके साथ ही पुलिस ने बताया कि अपने ही दोस्तों के षड्यंत्र का शिकार हुए क‍िशोर ने अपने ही घर से चोरी कर 8 लाख रुपए उन्हें दिए थे।

Harsh Pandey
Published on: 30 May 2023 6:37 PM
स्पा में गंदा वीडियो! जरा देखें, ये शौक कैसे पहुंचाता है युवा पीढ़ी को खाई में
X

सूरत: एक नाबालिक लड़के का न्यूड वीडियो बना कर उसके दोस्तों ने 8 लाख रूपय ऐंठ लिया। जिसने भी इस सनसनीखेज घटना के बारे में सुना, उसके पैरो तले जमीन खिसक गई।

बताया जा रहा है कि 14 साल के नाबालिक लड़के को उसके दोस्त एक स्पा में ले गए, जहां एक लड़की के साथ न्यूड अवस्था में उसका वीडियो बना लिया, और वीडियो का सहारा लेकर नाबालिक लड़के के दोस्तों ने उसे ब्लैकमेल कर उसके पास से धीरे-धीरे 8 लाख रुपये ऐंठ लिए।

यह भी पढ़ें. झुमका गिरा रे…. सुलझेगी कड़ी या बन जायेगी पहेली?

पूरा मामला सूरत के पूनागांव क्षेत्र की है। दोस्तों के ब्लैकमेल से सहमे लड़के ने धीरे-धीरे कर 8 लाख रुपये उनको दे द‍िए।

ये मामला तब उजागर हुआ जब पर‍िवार वालों पैसे की जरूरत पड़ी। उन्होंने अलमारी खोल कर देखा तो उसमें पैसा ही नहीं था।

यह भी पढ़ें. बेस्ट फ्रेंड बनेगी गर्लफ्रेंड! आज ही आजमाइये ये टिप्स

यह भी पढ़ें. महिलाओं के ये अंग! मर्दो को कर देते हैं मदहोश, क्या आप जानते हैं

बताया जा रहा है कि इस इलाके में स्पा की आढ़ में जिस्मफरोशी का खूब धंधा होता है। सूरत के पूनागांव क्षेत्र में रहने वाला एक 14 साल का नाबालिक अपने ही दोस्तों की साज़िश का शिकार हो गया था।

यह भी पढ़ें. होंठों की लाल लिपिस्टिक! लड़कियों के लिए है इतनी खास

पुलिस ने किया गिरफ़्तार...

पुलिस ने ब्लैकमेल करने वाले तीन लड़कों को गिरफ़्तार कर लिया है जबकि इस मामले में एक महिला आरोपी फरार है। इसके साथ ही पुलिस ने बताया कि अपने ही दोस्तों के षड्यंत्र का शिकार हुए क‍िशोर ने अपने ही घर से चोरी कर 8 लाख रुपए उन्हें दिए थे।

घरवालों को इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस थाने में दर्ज करवाई। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 लड़कों को ग‍िरफ्तार किया है।

साथ ही पुलिस ये भी जांच कर रही है क‍ि इस नाबालिक के अलावा कितने लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं और क‍िन-क‍िन लोगों से पैसे ऐंठे हुए हैं।

Harsh Pandey

Harsh Pandey

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!