×

सिंगर जुबिन नौटियाल ने PM मोदी की मां से की मुलाकात, कही इतनी बड़ी बात 

बॉलीवुड सिंगर ने पीएम मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी से​ मिले। यहां से वह पंकज मोदी के साथ उनके घर पर पहुंचे। यहीं पर पीएम मोदी की 95 वर्षीय मां हीराबेन रहती हैं। सिंगर ने पीएम मोदी के मां से बातचीत की और उनके साथ तस्वीर भी ली।

Newstrack
Published on: 13 March 2021 5:23 PM GMT
सिंगर जुबिन नौटियाल ने PM मोदी की मां से की मुलाकात, कही इतनी बड़ी बात 
X
बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन से उनके घर पर मुलाकात की। पीएम मोदी की मां से जुबिन ने आशीर्वाद लिया।

अहमदाबाद: बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन से उनके घर पर मुलाकात की। पीएम मोदी की मां से जुबिन ने आशीर्वाद लिया। सिंगर ने उनके साथ ली एक फोटो सोशल मीडिया शेयर की है। इनके साथ ही उन्होंने लिखा कि अब समझा कि प्राधानमंत्री इतने विनम्र क्यों हैं। ये विनम्रता उन्हें अपनी मां से मिली है।

बता दें कि देश की आजादी का 2022 में 75 वर्ष पूरा होने जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को आजादी के अमृत महोत्सव की शुरुआत की है। अहमदाबाद के गांधी आश्रम में आयोजित इस आयोजन में बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल शामिल हुए थे। यहां उन्होंने देशभक्ति के गीत की प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। इसके बाद वे पीएम मोदी की मां हीराबेन से मिलने के लिए उनके घर पहुंचे।

इस कार्यक्रम के बाद बॉलीवुड सिंगर ने पीएम मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी से​ मिले। यहां से वह पंकज मोदी के साथ उनके घर पर पहुंचे। यहीं पर पीएम मोदी की 95 वर्षीय मां हीराबेन रहती हैं। सिंगर ने पीएम मोदी के मां से बातचीत की और उनके साथ तस्वीर भी ली।

ये भी पढ़ें...अमरनाथ यात्रा का ऐलान: बोर्ड की बैठक में हुआ फैसला, जानें कब से होगी शुरुआत

अमृत महोत्सव की वेबसाइट लॉन्च

प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को अमृत महोत्सव की शुरुआत के मौके पर देश की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर मनाए जाने वाले 'आजादी का अमृत महोत्सव' के तहत सात जगहों पर डिजिटल तरीके से प्रदर्शनियों का उद्घाटन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के अमृत महोत्सव की एक वेबसाइट लॉन्च की। इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल में एक बड़े चरखे का भी अनावरण किया गया।

इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज जब मैं सुबह दिल्ली से निकला तो, बहुत ही अद्भुत संयोग हुआ। अमृत महोत्सव के प्रारंभ होने से पहले आज देश की राजधानी में अमृत वर्षा भी हुई और वरुण देव ने आशीर्वाद भी दिया। आज आजादी के अमृत महोत्सव का प्रारंभ हो रहा है। अमृत महोत्सव 15 अगस्त, 2022 से 75 सप्ताह पूर्व आज प्रारंभ हुआ है और 15 अगस्त, 2023 तक चलेगा।

ये भी पढ़ें...फिर तबाही मचाएगा कोरोना! इन राज्यों में मचा हाहाकार, 83 दिन में सबसे ज्यादा केस

पीएम मोदी ने कहा कि पंडित नेहरू, बाबा साहेब अंबेडकर, मौलाना आजाद, सरदार पटेल के सपनों के भारत को बनाने के लिए हम आगे बढ़ रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि देश के इतिहास में ऐसे कई संघर्ष हैं, जिनका नाम आज नहीं लिया जाता है लेकिन हर किसी का अपना एक महत्व रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि भक्ति आंदोलन ने राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया और पूरे देश में आजादी के महोत्सव को जन-जन तक पहुंचाया।

ये भी पढ़ें...महाराष्ट्र में लॉकडाउन! अब यहां लगा संपूर्ण Lockdown, नियम तोड़ने पर सख्त सजा

उन्होंने कहा कि हम सभी का सौभाग्य है कि हम आजाद भारत के इस ऐतिहासिक कालखंड के साक्षी बन रहे हैं। आज दांडी यात्रा यात्रा की वर्षगांठ पर हम बापू की इस कर्म स्थली पर इतिहास बनते भी देख रहे हैं और इतिहास का हिस्सा भी बन रहे हैं। हम सभी का सौभाग्य है कि हम आजाद भारत के इस ऐतिहासिक कालखंड के साक्षी बन रहे हैं। आज दांडी यात्रा यात्रा की वर्षगांठ पर हम बापू की इस कर्म स्थली पर इतिहास बनते भी देख रहे हैं और इतिहास का हिस्सा भी बन रहे हैं।

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story