×

BSNL के 1.76 लाख कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, दिवाली से पहले मिलेगी सैलरी

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। कर्मचारियों को सितंबर महीने की सैलरी दिवाली से पहले मिल जाएगी। इससे पहले खबर आई थी BSNL के कर्मचारियों को सैलरी नहीं मिलेगी।

Dharmendra kumar
Published on: 17 Aug 2023 1:40 PM GMT
BSNL के 1.76 लाख कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, दिवाली से पहले मिलेगी सैलरी
X

नई दिल्ली: सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। कर्मचारियों को सितंबर महीने की सैलरी दिवाली से पहले मिल जाएगी। इससे पहले खबर आई थी BSNL के कर्मचारियों को सैलरी नहीं मिलेगी।

यह भी पढ़ें...डोर-बेल खराब है… कृपया मोदी-मोदी चिल्लाएं, तभी खुलेगा दरवाजा

एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक BSNL के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्‍टर पीके पुरवर ने कहा कि दिवाली से पहले कंपनी अपने संसाधनों के जरिये कर्मचारियों को सैलरी देगी।

गौरतलब है कि सर्विसेज के माध्यम से हर महीने BSNL को 1,600 करोड़ की कमाई होती है। तो वहीं सैलरी पर 850 करोड़ रुपये खर्च होता है, लेकिन कंपनी का ऑपरेशनल खर्च बहुत अधिक है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL को वित्‍त वर्ष 2019 में 13,804 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

यह भी पढ़ें...जानिए नेपाल में शी जिनपिंग को किस पर आया गुस्सा, कहा- तोड़ देंगे हड्डी और पसली

रिपोर्ट के मुताबिक पुरवर का कहना है कि 4जी स्‍पेक्‍ट्रम का मिलना और वोलंटरी रिटायरमेंट स्‍कीम (VRS) से कर्मचारियों की संख्‍या में कमी से आर्थिक चिंताएं थोड़ी कम होंगी।

यह भी पढ़ें...नोबेल विजेता अभिजीत बनर्जी ने कहा- बहुत बुरी हालत में भारत की अर्थव्यवस्था

ये वजह है बड़ी चिंता

BSNL का वेतन पर प्रति माह खर्च 850 करोड़ रुपये खर्च होता है। कंपनी प्रति महीने 1,600 करोड़ रुपये का राजस्‍व अर्जित करती है, हालांकि वेतन को कवर करने के लिए यह राशि पर्याप्‍त नहीं है क्‍योंकि इसका एक बड़ा हिस्‍सा परिचालन आदि में खर्च हो जाता है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story