×

चंबल का नाम सुना होगा! इंसानों के साथ अब भैंसों की फिरौती, पढ़ें पूरी कहानी

यूं तो चंबल तमाम तरह के अपराध के लिए चर्चा में बना रहता है, लेकिन अब वहां अलग तरह के अपराध जन्म ले रहा है। इस अपराध से पुलिस की नींद उड़ी हुई है। बताया जा रहा है कि यहां लोगों के साथ भैंसों के अपहरण और फिरौती वसूलने की वारदात लगातार बढ़ रही है।

Harsh Pandey
Published on: 21 Nov 2019 9:31 AM GMT
चंबल का नाम सुना होगा! इंसानों के साथ अब भैंसों की फिरौती, पढ़ें पूरी कहानी
X

चंबल: यूं तो चंबल तमाम तरह के अपराध के लिए चर्चा में बना रहता है, लेकिन अब वहां अलग तरह के अपराध जन्म ले रहा है। इस अपराध से पुलिस की नींद उड़ी हुई है।

बताया जा रहा है कि यहां लोगों के साथ भैंसों के अपहरण और फिरौती वसूलने की वारदात लगातार बढ़ रही है। बता दें कि मध्यप्रदेश के भिंड-मुरैना में इसे स्थानीय भाषा में पनिहाई कहा जाता है।

जानकारी के लिए बता दें कि पनिहाई भैंस की कीमत का 30 फीसदी तक होता है। मवेशी चोर मध्यस्थों के जरिए एकमुश्त रकम लेकर चोरी गई भैंस को उसके मालिक तक पहुंचा देते हैं। मवेशी चोरों का आतंक इतना है कि पुलिस भी उनके सामने घुटने टेके हुए नज़र आ रही है।

पुलिस नहीं कर रही ठोस कार्रवाई...

आपको बता दें कि ये सब पुलिस के सामने होता है, परन्तु सामाजिक प्रतिरोध के कारण पुलिस प्रभावी कार्रवाई तक नहीं कर पाती है। जिस कारण चंबल के इलाके में यह धंधा जोरों पर है। जब भी पुलिस दबिश देने के लिए गांव में घुसने का प्रयास करती है, स्थानीय लोग प्रतिरोध में खड़े हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें- वाह! कुछ ऐसा है ताज होटल, इतने रूपये में मिलेगा एक वेज थाली

सामाजिक अपमान का होता है डर...

चंबल के इलाके में भैंस चोरी हो जाने के बाद से ही मध्यस्थों के जरिए घर वापसी की कोशिशें शुरू हो जाती है। चूंकि आजकल भैंसों के दाम भी औसतन 50 हजार से लेकर लाख रुपये तक होते हैं। चोरों को पनिहाई के रूप में मोटी राशि मिल जाती है। जिसकी भैंस चोरी जाती है वह सामाजिक अपमान के डर से पुलिस में केस दर्ज नहीं कराते। इसलिए, अपराध में लगातार वृद्धि देखी जा रही है।

यह भी पढ़ें. पाकिस्तान को आया चक्कर! सीमा पर तैनात हुए लाखों की संख्या में सैनिक

Harsh Pandey

Harsh Pandey

Next Story