×

रोंगटे खड़े कर देगा ये हादसा: कार ने ऐसे ले ली मासूमों की जान

स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव के पास बहने वाली पश्चिमी यमुना नहर में एक कार गिरा हुआ देखा। गांव वालों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार बाहर निकाली। कार में फंसे शवों को निकाला गया इसके लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी।

Shivakant Shukla
Published on: 14 Dec 2019 10:52 AM GMT
रोंगटे खड़े कर देगा ये हादसा: कार ने ऐसे ले ली मासूमों की जान
X

हरियाणा: यहां के सोनीपत से बड़े हादसे की खबर आ रही है। यहां सोनीपत के महलाना गांव के पास एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे उतरकर सीधे नहर में जा गिरी। जानकारी के अनुसार इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में एक महिला और बच्ची भी शामिल है।

ये भी पढ़ें—कमाल के मुख्यमंत्री हैं योगी जी! जानें अखिलेश यादव ने क्यों कही ये बात

स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव के पास बहने वाली पश्चिमी यमुना नहर में एक कार गिरा हुआ देखा। गांव वालों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार बाहर निकाली। कार में फंसे शवों को निकाला गया इसके लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी।

ये भी पढ़ें—नागरिकता कानून: फूकें रेलवे स्टेशन, जलाई गाड़ियां, जानिए देश का हाल

मृतकों की हुई पहचान

मिली जानकारी के मुताबिक कार के अंदर से चार लोगों के शव निकाले गए। मृतकों की पहचान विजयपाल पुत्र राम नारायण उम्र करीब 50 साल व संध्या पत्नी विजयपाल उम्र 45 साल, मोनू उर्फ हर्ष पुत्र विजयपाल, मोनी उर्फ निकिता पुत्री विजयपाल के रूप में हुई। चारों गोहाना की चोपड़ा कॉलोनी के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि हादसा के पीछे का कारण क्या है। बताया जा रहा है कि पूरा परिवार शुक्रवार की रात को घर से निकला था।

ये भी पढ़ें—पाकिस्तान का बड़ा खुलासा! जब भारत ने किया था स्ट्राइक, तो क्या किया पाक सेना ने

बता दें कि इससे पहले यूपी के बहराइच में एक बड़ा हादसा हुआ था जिसमें करीब 6 लोगों की मौत हो गई थी। ये हादसा ट्रक और इनोवा के टकराने से हुआ था। एक्सीडेंट इतना भयानक था कि इनोवा पिचक गई थी। गौरतलब है कि ज्यादातर एक्सीडेंट के तेज रफ्तार की वजह से ही होते हैं।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story