×

अभी-अभी कांपा चीन: सेना का पूरा हुआ सबसे बड़ा बदला, मारा गया इनका अफसर

 गलवान घाटी में भारत और चीन के बीच सैनिकों में हुई हिंसात्मक झड़प में चीन को भारी क्षति हुई है। हालांकि चीन के तरफ कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Vidushi Mishra
Published on: 17 Jun 2020 7:01 AM GMT
अभी-अभी कांपा चीन: सेना का पूरा हुआ सबसे बड़ा बदला, मारा गया इनका अफसर
X

नई दिल्ली। गलवान घाटी में भारत और चीन के बीच सैनिकों में हुई हिंसात्मक झड़प में चीन को भारी क्षति हुई है। हालांकि चीन के तरफ कोई जानकारी नहीं दी गई है। सीमा के समीप हुए तनाव के बाद बड़ी तादात में एम्बुलेंस, स्ट्रेचर पर घायल और मृत चीनी सैनिकों को ले जाया गया। साथ ही बताया जा रहा है कि चीन के लगभग 40 से ज्यादा सैनिक हताहत हुए हैं। फिलहाल आधिकारिक तौर पर चीन ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

ये भी पढ़ें... भारत-चीन विवाद: अमेरिका बनाए हुए है नजर, UN ने इस मुद्दे पर जताई चिंता

एक कमांडिंग अफसर मारा

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, घाटी में हुई इस हिंसात्मक झड़प में चीन का भी एक कमांडिंग अफसर मारा गया है। ये अफसर झड़प की अगुवाई कर रहा था। आपको बता दें कि भारतीय सेना के भी कमांडिंग अफसर की इस झड़प में शहीद हो गए।

सूत्रों के मुताबिक 15-16 जून की रात को गलवान घाटी के पास दोनों देशों के सैनिकों के बीच जो हिंसक झड़प हुई, उसमें चीन को बड़ा नुकसान हुआ है।

इस बड़ी क्षति के अनुमान का आधार ये है कि चीन बॉर्डर पर स्ट्रेचर, एम्बुलेंस के जरिए घायल-मृत सैनिकों को ले जा रहा है। साथ ही गलवान नदी के पास चीनी हेलिकॉप्टर की हलचल बढ़ी है, जिसके जरिए सैनिकों को ले जाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें....धोखे से हमला करने वाले चीन ने अपनाया नया पैंतरा, कही ये बड़ी बात

40 के करीब की संख्या

वहीं जो सैनिक चीन के साथ हुई इस झड़प शामिल थे, उन्होंने भी इस बात की पुष्टि की है। लेकिन चीन को कितनी क्षति हुई है इसका सटीक आंकड़ा अभी सामने नहीं आया है हालांकि 40 के करीब की संख्या बताई जा रही है।

भारतीय सेना की तरफ से अपने आधिकारिक बयान में बताया गया कि झड़प में 20 जवान शहीद हुए हैं। शुरुआत में 3 जवानों के शहीद होने की खबर आई थी, उसके बाद अन्य 17 को जोड़ा गया। भारतीय सेना की तरफ से बुधवार को इन सभी 20 शहीदों के नाम जारी किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें....इस शहर में घर में नहीं, पिंजरे में रहते हैं लोग, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story