×

CAA पर दिल्ली में फिर बवाल! कई मेट्रो स्टेशन बंद, हिंसक प्रदर्शन-आगजनी

नागरिकता संशोधन कानून(CAA) को लेकर पूरे देश में प्रदर्शन जारी है। नागरिकता कानून और एनआरसी का विरोध समूचे देश में देखी जा सकती है। विरोध में दूसरे दिन मंगलवार दोपहर सड़क पर उत्तर पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में भी बड़ी संख्या में लोग उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं।

Harsh Pandey
Published on: 17 Dec 2019 10:38 AM GMT
CAA पर दिल्ली में फिर बवाल! कई मेट्रो स्टेशन बंद, हिंसक प्रदर्शन-आगजनी
X

नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन कानून(CAA) को लेकर पूरे देश में प्रदर्शन जारी है। नागरिकता कानून और एनआरसी का विरोध समूचे देश में देखी जा सकती है। विरोध में दूसरे दिन मंगलवार दोपहर सड़क पर उत्तर पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में भी बड़ी संख्या में लोग उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें. पाकिस्तान को आया चक्कर! सीमा पर तैनात हुए लाखों की संख्या में सैनिक

बताया जा रहा है कि इनकी मांग है कि भेदभाव वाले संविधान विरोधी नये नागरिकता कानून को वापस लिया जाए। प्रदर्शन के दौरान कई गाड़ियों के शीशे तोड़े गए। पथराव में कुछ पुलिसवाले और प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं।

भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे हैं। प्रदर्शन के कारण सीलमपुर से जाफराबाद सड़क को बंद कर दिया गया है। भीड़ ने कई बसों मे तोड़फोड़ की। पुलिस ने पूरे इलाकों के घेरकर ऑपेरशन शुरू दिया है।

यह भी पढ़ें. सीएम ममता ने दिया नारा! No CAB, No NRC in Bengal

यह भी पढ़ें- कांपा पाकिस्तान! अभी-अभी भारत को मिली बड़ी कामयाबी, आतंकियों में हायतौबा

मेट्रो स्टेशन किया गया बंद...

प्रदर्शन के कारण सीलमपुर, जफरबाद, वेलकम, मौजपुर-बाबपुर, गोकुलपुरी समेत कई मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया है। इन मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो नहीं रूक रही है।

यह भी पढ़ें. तो इमरान देंगे इस्तीफा! मौलाना का प्लान-B हुआ तैयार, पाक PM की टेंशन टाइट

2 घंटे से चल रहा है बवाल...

सीलमपुर में करीब दो घंटे से बवाल चल रहा है। बवाल की शुरुआत दोपहर 1 बजे से हुई। इस दौरान हाथ में तिरंगा लेकर कई लोग प्रदर्शन कर रहे थे और नए नागरिकता कानून को हटाने की मांग कर रहे थे।

यह भी पढ़ें. पाकिस्तान डरा! अब भारत करेगा बुरा हाल, वायुसेना का बहुत बड़ा है प्लान

देखते-देखते प्रदर्शन ने उग्र रूप से ले लिया। इसके बाद पथराव शुरू हो गया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को गलियों में खदेड़ दिया है।

कई प्रदर्शनकारी हिरासत में...

बताया जा रहा है कि पथराव के दौरान कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसके साथ ही अतिरिक्त पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है। पूरे इलाके पर ड्रोन कैमरे के जरिए नजर रखी जा रही है।

गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, इस प्रदर्शन को 2 बजे शुरू करने का प्लान था। इसके लिए भीड़ इकट्ठा हुई। इस दौरान हिंसा शुरू हो गई।

Harsh Pandey

Harsh Pandey

Next Story