×

CAA बवाल: सोनिया-राहुल-प्रियंका कल हजारों की संख्या में राजघाट पर करेंगे प्रदर्शन

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देश भर में प्रदर्शन हो रहा है। बिहार में राष्ट्रीय जनता दल(आरजेडी) कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के नाम जमकर हिंसा फैलाई। आरजेडी समर्थकों ने जगह-जगह ट्रेनें रोकी। आरजेडी कार्यकर्ताओं ने कपड़े उतारकर प्रदर्शन किया।

Dharmendra kumar
Published on: 21 Dec 2019 3:46 AM GMT
CAA बवाल: सोनिया-राहुल-प्रियंका कल हजारों की संख्या में राजघाट पर करेंगे प्रदर्शन
X

नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देश भर में प्रदर्शन हो रहा है। बिहार में राष्ट्रीय जनता दल(आरजेडी) कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के नाम जमकर हिंसा फैलाई। आरजेडी समर्थकों ने जगह-जगह ट्रेनें रोकी। आरजेडी कार्यकर्ताओं ने कपड़े उतारकर प्रदर्शन किया। यूपी में आगजनी-हिंसा करने वाले 10000 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। तो वहीं दिल्ली में आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद को गिरफ्तार किया गया।

जहानाबाद में एनआरसी और नागरिकता कानून के खिलाफ आरजेडी समर्थकों ने जहानाबाद स्टेशन पर पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस और पटना-गया पैसेंजर ट्रेन को रोक दिया है और ट्रैक पर आगजनी की है। वहीं एनएच-110 और एनएच-83 को भी जाम कर दिया है। आरजेडी नेताओं का कहना है कि जिस तरीके से सरकार गंगा जमुना तहजीब को बांटने में लगी है हम उसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।

इससे पहले एनआरसी और नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में शुक्रवार शाम को आरजेडी ने सभी जिलों में मशाल जुलूस निकाला। तेजस्वी यादव ने शांतिपूर्ण बंद की अपील की है।

LIVE Updates...

सूत्रों के अनुसार इस धरने में अंतरिम अध्‍यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं के भाग लेने की संभावना है। CAA और NRC के खिलाफ कांग्रेस कल राजघाट पर धरना प्रदर्शन करेगी।

CAA के समर्थन में उतरीं 1100 हस्तियां

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ राजनीतिक दलों के विरोध और आम लोगों के प्रदर्शन के बीच बुद्धिजीवियों का एक धड़ा इसके समर्थन में उतर आया है। 1100 शिक्षाविदों, रिसर्च स्कॉलर्स, वैज्ञानिकों और बुद्धिजीवियों ने सीएए के समर्थन में एक बयान जारी किया है।

मारे गए लोगों के परिवार को 5-5 लाख रुपये देगा दिल्ली वक्फ बोर्ड

दिल्ली वक्फ बोर्ड ने नागरिकता कानून के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शन के दौरान मारे गए लोगों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है।

चंद्रशेखर की याचिका खारिज

कोर्ट ने खारिज की भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर की याचिका खारिज कर दिया है, और 14 दिन की हिरासत में भेज दिया है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रेस नोट जारी कर सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने पत्र में कहा कि जनता इस हमले के खिलाफ सड़क पर उतर कर संविधान के लिए लड़ रही है लेकिन सरकार बर्बर दमन और हिंसा पर उतारू है। एनआरसी और नागरिकता संशोधन कानून देश की गरीब जनता के खिलाफ है।

cacc0b45-f011-46dd-8242-275400fb7f87_122119060631.jpg

दिल्ली कोर्ट ने दरियागंज इलाके में हिंसा फैलाने के आरोपियों को 2 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इसके अलावा सीलमपुर इलाके में हुई हिंसा के सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा.

राज्यसभा सांसद भूपेंद्र यादव ने कहा है कि नागरिकता कानून पर जागरूकता लाने के लिए बीजेपी 3 करोड़ परिवारों के पास जाएगी। इसके अलावा हम 250 जगहों पर प्रेस वार्ता भी आयोजित करेंगे।

मुजफ्फरनगर में दो पक्षों के बीच पथराव

मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में कच्ची सड़क के पास केवलपुरी में शनिवार को दो पक्षों के बीच पथराव हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से पथराव किया गया। वहीं घटना की जानकारी लगते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकारकर भीड़ को वहां से खदेड़ दिया। तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बताया गया कि एक वर्ग के लोग अंतिम संस्कार करने के लिए जा रहे थे इसी दौरान संघर्ष हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पथराव हुआ।

कानपुर के कई हिस्सों में हिंसा भड़की

शाम होते-होते इलाके में फिर से माहौल बिगड़ गया। यतीमखाना में जुलूस निकाला गया। इस दौरान भारी संख्या में मौजूद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े। इसमें 12 से अधिक लोगों के घायल होने की जानकारी है। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने छतों से पुलिस पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए।

सैकड़ों लोगों ने बाबू पुरवा कोतवाली घेर ली। विधायक इरफान सोलंकी, अमिताभ बाजपेई के साथ सैकड़ों लोगों ने कोतवाली पहुंचकर गिरफ्तार किए गए लोगों के खिलाफ कार्रवाई न करने का पुलिस पर दबाव बनाया। शहर काजी और मौलाना भी पहुंचे। कोतवाली में मौजूद एसएसपी और डीएम ने लोगों को समझाकर शांत कराया।

धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़, 2 लोगों को लगी गोली

बिहार में नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ लोग आक्रोशित हैं। राष्ट्रीय जनता दल ने शनिवार को प्रदेश बंद का आह्वान किया था, जिसे शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन के पसीने छूट रहे हैं। इसी बीच राजधानी पटना के फुलवारी इलाके में धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ की घटना सामने आई है।

बिहार में नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ लोग आक्रोशित हैं। राष्ट्रीय जनता दल ने शनिवार को प्रदेश बंद का आह्वान किया था, जिसे शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन के पसीने छूट रहे हैं। इसी बीच राजधानी पटना के फुलवारी इलाके में धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ की घटना सामने आई है।

रामपुर में हिंसा

उत्तर प्रदेश के रामपुर में प्रदशानकारियों ने पुलिस पर पथराव किया है। इसके साथ ही उपद्रवियों ने कई गाड़ियों में आग लगा दी है।

पैरा मिलिट्री फोर्स की तैनाती

दिल्ली के दरियागंज इलाके में सुरक्षा के लिहाज से पैरा मिलिट्री फोर्स की तीन कंपनियां तैनात की गई हैं। पैरा मिलिट्री फोर्स के जवान दरियागंज, जामा मस्जिद और अन्य इलाकों में तैनात किए जा रहे हैं।

चंद्रशेखर आजाद गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद को गिरफ्तार कर लिया है। चंद्रशेखर आजाद को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था। इसके बाद शनिवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस ने चंद्रशेखर आजाद को शुक्रवार को जामा मस्जिद में प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं दी थी।

भागलपुर में तोड़-फोड़

आरजेडी कार्यकर्ताओं ने भागलपुर में बंद के दौरान ऑटो रिक्शा में तोड़-फोड़ की है जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं।

यह भी पढ़ें...शशि थरूर ने ऐसा किया ट्वीट कि लोगों ने कर दिया ट्रोल, BJP ने लगाया ये बड़ा आरोप

यूपी में 10000 लोगों के खिलाफ FIR

यूपी में अबतक लगभग 10000 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है। इधर प्रदर्शन के दौरान सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों के खिलाफ योगी सरकार ने सख्त कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। यूपी पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ जुर्माना लगाकर वसूली नोटिस भेज रही है। जुर्माना नहीं चुकाने पर संपत्ति कुर्क होगी।

बिहार में RJD का हिंसक प्रदर्शन

बिहार में आरजेडी कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी की तस्वीरें सामने आई हैं। उन्होंने आॅटो चालकों और यात्रियों के साथ मारपीट की है। उन्होंने गाड़ियों में तोड़फोड़ की है और आग लगा दी है।

सीएए और एनआरसी को वापस ले सरकार: मायावती

बीएसपी प्रमुख मायावती ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जिद छोड़कर सीएए और एनआरसी को वापस ले सरकार।



CM और डिप्टी CM के कार्यक्रम रद्द

मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री ने रद्द किए कार्यक्रमउत्तर प्रदेश में हालात को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। सीएम को आज अमेठी जाना था लेकिन अब वे नहीं जा रहे हैं। डिप्टी सीएम केशव मौर्य के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें...नागरिकता कानून पर हिंसा! दिल्ली-UP में हाई अलर्ट, जानिए पूरे देश का हाल

लखनऊ में 218 गए जेल

लखनऊ हंगामे के बाद 218 लोग जेल भेजे दिया गया है। इन सबकी पहचान प्रदर्शनकारी और भीड़ को उकसाने वालों के तौर पर हुई है। संभल में दो प्रदर्शनकारियों की मौत के बाद 35 नामदर्ज लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, जबकि सैकड़ों अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शुक्रवार को संभल के चन्दौसी में ज्ञापन देने के नाम पर हजारों प्रदर्शनकारी इकट्ठा हुए थे। इन प्रदर्शनकारियों पर पथराव और बाइक में आग लगाने का आरोप है। इसके अलावा गाजियाबाद 3000 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

इसके अलावा पुलिस चौकी में भी तोड़-पोड़ का आरोप है। अमरोहा में 55 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा किया गया है, लगभग 1500 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। एक दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया गया है।

यह भी पढ़ें...CAA हिंसा पर प्रियंका गांधी ने कहा- एनआरसी गरीब विरोधी है

आरजेडी कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन के दौरान अपने हाथों में पोस्टर लिए हैं जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा गया है। पोस्टर में लिखा है नीतीश कुमार तौबा तौबा।

भैंसे के साथ NH पर प्रदर्शन

बिहार के हाजीपुर में आरजेडी कार्यकर्ता नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। बंद समर्थकों ने हाजीपुर मुज्जफ्फरपुर एनएच 22 को भगवानपुर में बंद करा दिया है। आरजेडी कार्यकर्ता भैंसो के साथ नेशनल हाईवे पर उतर आए हैं। प्रदर्शनकारियों ने भैंसों के ऊपर पोस्टर टांग रखी है, जिस पर लिखा है 'काला कानून नहीं चलेगा। मैं भारतीय हूं। नेशनल हाई वे पर कई जगहों पर टायर जलाया है।

यह भी पढ़ें...नागरिकता कानून की आग में जला यूपी, अब तक 6 की मौत, कई पुलिसकर्मी घायल

मोहनिया में रोकी ट्रेनें

कैमूर जिले के मोहनिया में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने रेल ट्रैक को जाम कर दिया। इस वजह से आसनसोल वाराणसी पैसेंजर खड़ी रह गई। महागठबंधन कार्यकर्ता मोहनिया चांदनी चौक से दर्जनों की संख्या में बैनर पोस्टर और हाथों में झंडा लेकर नारेबाजी करते हुए पूरा शहर घूमते हुए रेलवे ट्रैक पर कूद पड़े। आरजेडी कार्यकर्ता सरकार और नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे।

रेलवे स्टेशन पहुंचते ही प्रदर्शनकारियों ने जीआरपी और आरपीएफ ने काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन कार्यकर्ता नहीं माने. आसनसोल वाराणसी पैसेंजर आते देखकर प्रदर्शनकारी दौड़ने लगे और ट्रेन के इंजन पर चढ़कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे जिसकी वजह से रेलवे ट्रैक पूरी तरह बाधित हो गया।

यह भी पढ़ें...आखिर इन देशों के अल्पसंख्यकों की चिंता कौन करेगा?

8 नाबालिग रिहा

दिल्ली के दरियागंज में हुई हिंसा के बाद गिरफ्तार किए गए लोगों में से 8 नाबालिगों को पुलिस ने रिहा कर दिया है। हालांकि जिन बालिग प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है उनके वकीलों को उनसे मुलाकात की अनुमित दी गई है। अब तक किसी भी बालिग प्रदर्शनकारी को पुलिस ने रिहा नहीं किया है।

हिरासत में चंद्रशेखर

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। इससे पहले चंद्रशेखर ने कहा था कि दिल्ली गेट से गिरफ्तार किए गए सभी लोगों को रिहा कर दिया जाए तो वह अपनी गिरफ्तारी देने के लिए तैयार हैं। बता दें नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ शुक्रवार को दिल्ली में हुए प्रदर्शन में चंद्रशेखर भी शामिल थे।

यह भी पढ़ें...CAA-NRC पर उठ रहे इन सवालों के सरकार ने दिए जवाब, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

बता दें कि इससे पहले देश की राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को हिंसक प्रदर्शन हुआ। उत्तर प्रदेश में ऐहतियातन शनिवार को सभी स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी कर दी गई है। भारी उपद्रव के चलते यूपी TET की परीक्षाएं भी स्‍थगित कर दी गई हैं।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story