×

इस राज्य की तीन राजधानियां! आज हो सकता है बड़ा ऐलान

भारत में भगौलिक आधार पर बड़ा फेरबदल होने वाला है। जल्द ही एक राज्य में तीन राजधानी बन सकने की संभावना है। इसको लेकर आज फैसला आ सकता है। दरअसल, आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) कि जगन रेड्डी सरकार (CM Jagan Mohan Reddy) राज्य में तीन राजधानी बनाने की तैयारी में है। 

Shivani Awasthi
Published on: 27 Dec 2019 7:29 AM GMT
इस राज्य की तीन राजधानियां! आज हो सकता है बड़ा ऐलान
X
सीएम जगनमोहन रेड्डी

विशाखापट्टनम: भारत में भौगोलिक आधार पर बड़ा फेरबदल होने वाला है। जल्द ही एक राज्य में तीन राजधानी बन सकने की संभावना है। इसको लेकर आज फैसला आ सकता है। दरअसल, आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) कि जगन रेड्डी सरकार (CM Jagan Mohan Reddy) राज्य में तीन राजधानी बनाने की तैयारी में है।

आंध्र प्रदेश की कैबिनेट बैठक आज

आंध्र प्रदेश में शुक्रवार को मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक (cabinet meeting) होनी है। इस बैठक में कई अहम फैसले होने हैं, जिसमें सबसे बड़ा मामला होगा, प्रदेश में तीन राजधानी का। इस पर आज मुहर लग सकती है। कैबिनेट बैठक विशाखापट्टनम में होगी।

ये भी पढ़ें: भाजपा के दो साल: अमित शाह आज पेश करेंगे जयराम सरकार का रिपोर्ट कार्ड

रेड्डी सरकार लगा सकती है तीन राजधानियों के फार्मूले पर मुहर:

फिलहाल तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की संयुक्त राजधानी हैदराबाद के तौर पर देखी जा रही है, लेकिन सरकार करनूल, विशाखापट्टनम और अमरावती को राजधानियों को शामिल करने पर विचार कर रही है। ऐसे में इसके पक्ष में फैसला आने के बाद अलग-अलग राजधानियों से सरकार, विधानसभा और न्याय प्रक्रिया चलेगी।

ऐसे होगा तीनों राजधानियों में काम:

वहीं विशाखापट्टनम में एग्जिक्यूटिव राजधानी के साथ सचिवालय भी होगा। जानकारी के मुताबिक़, इसी राजधानी में कई महत्वपूर्ण विभाग के कार्यालय भी होंगे। इसके अलावा करनूल में हाईकोर्ट होगा और अमरावती को लेजिस्लेटिव कैपिटल के लिए जाना जाएगा, यानी विधानसभा यहीं होगी।

ये भी पढ़ें: गरमाया पाकिस्तानी खिलाड़ी का मुद्दा, भाजपा-कांग्रेस आई आमने सामने

विरोध अमरावती में प्रदर्शन, धारा 144 लागू:

सरकार के इस फ़ॉर्मूले को लेकर अमरावती में जमकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। इसके चलते क्षेत्र में भारी सुरक्षा बल लगाया गया है। विपक्षी नेता और किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए अमरावती में धारा 144 लागू कर दी गयी है।

बैठक से पहले टीडीपी नेताओं को लिया गया हिरासत में :

गौरतलब है कि मंत्रियों की कैबिनेट बैठक से पहले तीन राजधानियों के फार्मूले का विरोध कर रहे कई टीडीपी नेताओं को हिरासत में ले लिया गया है। वहीं कुछ नेताओं को नजरबंद भी किया गया है। इससे नाराज विपक्षी दल मुद्दा बनाकर आवाज उठा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: मुंबई में आर-पार: CAA का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों को करना होगा समर्थकों का सामना

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story