×

ठंड ने तोड़ा 22 सालों का रिकॉर्ड, जानिए कब तक पड़ेगी खून जमाने वाली ठंड

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते दो दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड के प्रकोप से कल भी दिल्ली में लोग ठिठुरते नजर आए। बता दें कि, दिल्ली में सर्दी ने पिछले 22 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

Shreya
Published on: 18 Dec 2019 3:41 AM GMT
ठंड ने तोड़ा 22 सालों का रिकॉर्ड, जानिए कब तक पड़ेगी खून जमाने वाली ठंड
X
ठंड ने तोड़ा 22 सालों का रिकॉर्ड, जानिए कब तक पड़ेगी खून जमाने वाली ठंड

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते दो दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड के प्रकोप से कल भी दिल्ली में लोग ठिठुरते नजर आए। बता दें कि, दिल्ली में सर्दी ने पिछले 22 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पिछले 22 सालों में अधिकतम तापमान इतना नीचे कभी नहीं आया, जबकि 27 सालों का यह दूसरा सबसे कम तापमान रहा। कल भी पूरे दिन दिल्ली में कोहरा छाया रहा, सूरज की एक किरण भी दिल्ली तक नहीं पहुंची। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को भी ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है।

यह भी पढ़ें: शोक में डूबा बॉलीवुड, फिल्म ‘मुकद्दर का सिकंदर’ के इस मशहूर कलाकार का निधन

12.9 डिग्री रहा अधिकतम तापमान

कल मंगलवार को दिल्ली का तापमान और खराब हो गया। कल अधिकतम तापमान 12.9 डिग्री पर दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री बना रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री कम अधिक रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में केवल 2.2 डिग्री का अंतर दर्ज किया गया। जिससे लोगों को काफी ज्यादा ठंड का प्रकोप झेलना पड़ रहा है। दिल्ली का तापमान कई पहाड़ी इलाकों से भी कम रहा।

वहीं संभावना जताई गई है कि आने वाले दिनों में और ज्यादा ठंड पड़ सकती है। मौसम विभाग की मानें तो बर्फबारी के कारण आने वाले दिनों में उत्तर भारत में सर्दी का प्रकोप जारी रह सकता है। कुछ दिन पहले ही दिल्ली-एनसीआर में बारिश हुई थी, जिसके चलते दिल्ली में सर्दी में इजाफा देखा गया है। जिससे लोगों को ठंड के प्रकोप का सामना करना पड़ रहा है। पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं के चलते दिल्ली को प्रदूषण से राहत मिली है।

यह भी पढ़ें: 18 DEC: इन 4 राशियों के धन पर होगी किसी की नजर, रहें सावधान, पढ़िए राशिफल

दिल्ली का नजफगढ़ दिन के समय सबसे ठंडा इलाका बना रहा। यहां पर अधिकतम तापमान 11.1 डिग्री बना रहा।

तापमान पारा

जफरपुर 11.6 डिग्री

मंगेशपुर 11.6 डिग्री

पूसा 11.7 डिग्री

ठंड ने तोड़ा 22 सालों का रिकॉर्ड

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के ठंड ने पिछले 22 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे पहले राजधानी दिल्ली में 28 दिसंबर 1997 को तापमान 11.3 डिग्री रहा था, जो कि काफी कम था। वहीं 1992 के बाद ये दूसरा मौका है, जब दिसंबर महीने में दिल्ली का तापमान इतना कम आ गया है।

यह भी पढ़ें: CAB पर उच्च सदन में विपक्ष का हंगामा, सपा व बसपा का वाकआउट

शुक्रवार तक जारी रहेगा प्रकोप

मौसम विभाग की मानें तो बर्फबारी के कारण आने वाले दिनों में उत्तर भारत में सर्दी का प्रकोप जारी रह सकता है। कुछ दिन पहले ही दिल्ली-एनसीआर में बारिश हुई थी, जिसके चलते दिल्ली में सर्दी में इजाफा देखा गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र से बर्फीली हवाएं दिल्ली पहुंच रही हैं। अनुमान जताया जा रहा है कि शुक्रवार तक दिल्ली में ऐसी स्थिति बनी रह सकती है और साथ ही बारिश भी हो सकती है।

बुधवार को भी ठंड से राहत नहीं

मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को भी दिल्लीवासियों को ठंड से राहत नहीं मिलेगी। अधिकतम तापमान 14 डिग्री तक रह सकता है। इसके बाद स्थिति में थोड़ा सुधार हो सकता है और गुरूवार को तापमान 15 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं 20 और 21 दिसंबर को हल्की बारिश की आशंका जताई गई है। 20 और 21 दिसंबर को अधिकतम तापमान 18 डिग्री बना रहेगा। वहीं 22 और 23 दिसंबर को न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है और मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: अरे बाप रे बाप! रेप पीड़िता ने कोर्ट में खाया ज़हर, हालत गंभीर

Shreya

Shreya

Next Story