×

आसमान में दिखेगा सुंदर नजारा: फुल मून देखने के लिए हो जाएं तैयार, जानें कब दिखेगा

आज और कल अंतरिक्ष में एक खगोलीय घटना होने जा रही है। 29 और 30 दिसंबर को साल का आखिरी फुल मून दिखाई देगा। भारत में यह सुबह करीब 9 बजे (IST) देखने को मिलेगा।

Shreya
Published on: 29 Dec 2020 5:56 AM GMT
आसमान में दिखेगा सुंदर नजारा: फुल मून देखने के लिए हो जाएं तैयार, जानें कब दिखेगा
X
29 और 30 दिसंबर को दिखेगा साल का आखिरी फुल मून

नई दिल्ली: अगर आप आसमान में साल का आखिरी फुल मून (Full Moon) देखना चाहते हैं तो फिर आज यानी मंगलवार और कल का दिन बिल्कुल ना मिस करें। क्योंकि आज और कल अंतरिक्ष में एक खगोलीय घटना होने जा रही है। 29 और 30 दिसंबर को इस साल का आखिरी फुल मून (Full Moon) होने जा रहा है, जिसे कोल्ड मून (Cold Moon 2020) भी कहा जाता है। बता दें कि यह 2020 का 13वां फुल मून होगा। जिसे देखने के लिए दुनियाभर के लोगों में एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है।

भारत में 30 दिसंबर को दिखेगा ये खूबसूरत नजारा

मिली जानकारी के मुताबिक, 30 दिसंबर 2020 को अंतरराष्‍ट्रीय समय के अनुसार 3.39 बजे सुबह फुल मून अपने चरम पर दिखाई देगा। वहीं भारत में यह नजारा 30 दिसंबर को सुबह करीब 9 बजे (IST) देखने को मिलेगा। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह फुल मून दक्षिण अमेरिका, उत्‍तरी अमेरिका और कनाडा जैसे पश्चिमी गोलार्ध के देशों में 29 दिसंबर की रात करीब साढ़े दस (10:29) बजे दिखाई देगा। जबकि एशिया, प्रशांत क्षेत्र, यूरोप और अफ्रीका में बुधवार को दिखेगा।

यह भी पढे़ं: भारत में कोरोना के नए स्ट्रेन की एंट्री: 6 लोग मिले संक्रमित, सरकार की बढ़ी चिंता

full moon 2020 (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)

क्यों कहा जाता है इसे कोल्ड मून?

आपको बता दें कि क्रिसमस के तुरंत बाद पड़ने की वजह से इसे अलग-अलग नामों से भी पुकारा जाता है। जैसे कि उत्‍तरी अमेरिका में इसे लॉन्‍ग नाइट्स मून कहते हैं, यूरोप में यह मून आफ्टर यूल कहलाता है। वहीं इस घटना के दौरान दौरान उत्तरी गोलार्ध में स्थित देश अत्यधिक ठंड का सामना कर रहे हैं। इसलिए इस घटना को उत्‍तरी गोलार्ध के देशों के मौसम के हिसाब से कोल्‍ड मून ही कहा जाता है।

यह भी पढे़ं: नाबालिग को थप्पड़ मारने पर लिया बदला, पेट्रोल छिड़कर तीन लोगों को जिंदा जलाया

साल 2021 में भी विश्व होगा कई खगोलीय घटनाओं का साक्षी

साल 2020 में कई खगोलीय घटना (Astronomical event) देखने को मिली। वहीं अगले साल यानी 2021 में भी कुछ ऐसी ही स्थिति बरकरार रहने वाली है। आने वाले साल में भारत में दो खगोलीय घटनाएं देखने को मिलेंगी। जबकि अन्य देशों में चार रोमांचक दृश्य देखने को मिलने वाले हैं।

यह भी पढे़ं: MSP पर नया फॉर्मूला लाने की तैयारी, बातचीत से पहले रणनीति बनाने में जुटी सरकार

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story