×

महाराष्ट्र में विकराल हो रहा कोरोना: एक दिन में आए नए मामलों ने उड़ाए होश

कोरोना वायरस ने देश भर में संकट उत्पन्न कर दिया है। इसने हमारे ही देश में नहीं बल्कि विदेशों में तहलका मचा रखा है। अपने देश में सबसे ज्यादा संकट...

Ashiki
Published on: 26 April 2020 6:00 PM GMT
महाराष्ट्र में विकराल हो रहा कोरोना: एक दिन में आए नए मामलों ने उड़ाए होश
X

महाराष्ट्र: कोरोना वायरस ने देश भर में संकट उत्पन्न कर दिया है। इसने हमारे ही देश में नहीं बल्कि विदेशों में तहलका मचा रखा है। अपने देश में सबसे ज्यादा संकट महाराष्ट्र में आ खड़ा हुआ है। इस महामारी ने महाराष्ट्र में कोहराम ला दिया है। राज्य में संक्रमण के आंकड़े रोज तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। बीते 24 घंटे में यहां 440 नए केस सामने आए हैं।

ये भी पढ़ें: लॉकडाउन: नहीं होंगी घरेलू हिंसा का शिकार, जानिए अपने अधिकार, उठाए आवाज

अब तक ये है स्थिति

राज्य में कोरोना वायरस से अभी तक 342 कोरोना संक्रमित लोगों की मौत हो चुकी है। यह आंकड़ा पूरे देश में किसी भी दूसरे राज्य से ज्यादा है। अब तक अकेले महाराष्ट्र में 8 हजार से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इस संख्या में राजधानी मुंबई के 5407 संक्रमित भी शामिल हैं। मुंबई में अब तक 204 लोगों की इससे जान भी जा चुकी है। कोरोना संक्रमण की बढ़ती दर में लॉकडाउन का कोई असर नहीं दिखाई दे रहा है।

ये भी पढ़ें: जिलाधिकारी की चेतावनी, कहा- किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दास्त नहीं की जायेगी

ठीक हो चुके लोगों की हो रही ट्रेसिंग

हालांकि थोड़ी सी राहत की बात ये है कि राज्य में अब तक करीब 1200 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त भी हो चुके हैं। लेकिन ये बढ़ती संख्या के बीच लगभग न के बराबर है। बीएमसी के अस्पताल अब प्लाज्मा थेरेपी से भी मरीजों का इलाज कर रहे हैं। ठीक होकर घर जा चुके लोगों की ट्रेसिंग की जा रही है। बता दें कि चीन ने भी प्लाज्मा थेरेपी का इस्तेमाल संक्रमण से निपटने के लिए किया था, जो काफी मददगार रहा था।

ये भी पढ़ें: UP की चिकित्सा सचिव ने बताया कीटाणुनाशक बनाने का तरीका, जानिए कैसे बनाएंगे

पीएम मोदी करने वाले हैं बैठक

यही हाल पूरे देश का भी है। देश में कोरोना संक्रमण के एक्टिव केस 20,177 हो गए हैं। इलाज के बाद 5,913 लोग ठीक भी हो गए हैं। वहीं जान गंंवाने वालों की संख्या अब 826 हो गई है। बता दें कि देश में कोरना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच पीएम मोदी सभी मुख्यमंत्रियों से सोमवार को सुबह 10 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर अहम बैठक करने वाले हैं।

ये भी पढ़ें: शोर सुनकर बौखलाया चाचा, मासूम भतीजी की गोली मारकर कर दी हत्या

Ashiki

Ashiki

Next Story