×

कोरोना वायरस का तांडव: 24 घंटे में तोड़ दिए सभी रिकाॅर्ड, डर जाएंगे देख आंकड़ा

देश में तेजी से कोरोना वायरस के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। बुधवार को कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या ने 33 लाख का आंकड़ा पार कर लिया है।

Shreya
Published on: 27 Aug 2020 6:34 AM GMT
कोरोना वायरस का तांडव: 24 घंटे में तोड़ दिए सभी रिकाॅर्ड, डर जाएंगे देख आंकड़ा
X
COVID-19 Cases in India

नई दिल्ली: देश में तेजी से कोरोना वायरस के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। बुधवार को कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या ने 33 लाख का आंकड़ा पार कर लिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ो के मुताबिक, भारत में बीते 24 घंटे के भीतर कोरोना के 75 हजार 760 नए मामले सामने आए हैं, जबकि एक हजार 023 लोगों की मौत हो गई है।

इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 33 लाख 10 हजार 235 हो गई है। थोड़ी राहत की बात ये है कि अब तक 25 लाख 23 हजार 772 लोग संक्रमण से रिकवर हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में सात लाख 25 हजार 99 एक्टिव केस हैं। 60 हजार 472 लोगों की कोरोना की चपेट में आकर मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: सुशांत के घर का वॉचमैन पहुंचा DRDO गेस्ट हाउस, सीबीआई करेगी पूछताछ

ब्राजील से आगे निकला भारत

वहीं कोरोना के एक्टिव मामलों में भारत अब ब्राजील से आगे निकल गया है। इस मामले में भारत अब दूसरे नंबर पर आ गया है। भारत में कोरोना के सात लाख 25 हजार 99 एक्टिव केस हैं, जबकि ब्राजील में छह लाख 95 हजार 400 एक्टिव मामले हैं। वहीं अमेरिका में सबसे ज्यादा 25 लाख 2 हजार 851 एक्टिव केस हैं।

यह भी पढ़ें: सुशांत केस: पिता बोले- मेरे बेटे को जहर देती थी रिया, जल्द करो गिरफ्तार

corona virus in india

मृत्यु दर में आई गिरावट

देश में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच राहत की बात ये है कि मृत्यु दर में गिरावट हो रही है। देश में जिस रफ्तार से कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है, मृत्यु दर उतनी ही कम हो रही है। मृत्यु दर गिरकर 1.82 फीसदी हो चुकी है। इसके अलावा एक्टिव केस यानी जिनका इलाज चल रहा है उनकी दर भी घटकर 22 प्रतिशत हो चुकी है। वहीं भारत में रिकवरी रेट 76.28 फीसदी हो चुकी है। भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को 56 हजार 191 मरीज ठीक हुए हैं।

यह भी पढ़ें: PM मोदी 17 सितंबर को मनाएंगे 70वां जन्मदिन, ये विशेष कार्यक्रम होंगे आयोजित

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा एक्टिव केस

देश में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है। यहां पर सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। महाराष्ट्र में डेढ़ लाख से ज्यादा मरीजों का इलाज चल रहा है। इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, दिल्ली तीसरे नंबर पर, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है। इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं।

यह भी पढ़ें: विराट-अनुष्का ने दी खुशखबरी: इस महीने बनेंगे पैरेंट्स, घर आएगा नन्हा मेहमान

corona virus

दुनियाभर में 2.43 करोड़ हुए कोरोना संक्रमित

दुनियाभर में अब तक 2.43 करोड़ लोग कोरोना महामारी की चपेट में आ चुके हैं। जिनमें से करीब आठ लाख 28 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं अब तक एक करोड़ 68 लाख (69%) लोग इस बीमारी से रिकवर हो चुके हैं। दुनियाभर में अभी भी 66 लाख एक्टिव केस हैं। पिछले 24 घंटे में 2.71 लाख नए मामले आए और 6308 लोगों की जान चली गई।

यह भी पढ़ें: 27 अगस्त का इतिहास: 416 साल पहले हुई इस ग्रंथ की स्थापना, आज का दिन है खास

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story