×

भारत के डॉक्टरों पर टिकी दुनिया की निगाहें, सैनिकों की तरह कर रहे काम- PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कर्नाटक की राजीव गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस के सिल्वर जुबली कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये दूसरे विश्व युद्ध के बाद सबसे बड़ा संकट है।

Shreya
Published on: 1 Jun 2020 7:14 AM GMT
भारत के डॉक्टरों पर टिकी दुनिया की निगाहें, सैनिकों की तरह कर रहे काम- PM मोदी
X

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कर्नाटक की राजीव गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस के सिल्वर जुबली कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये दूसरे विश्व युद्ध के बाद सबसे बड़ा संकट है। उन्होंने कहा कि जैसे दूसरे विश्व युद्ध के बाद दुनिया बदल गई। वैसे ही कोरोना वायरस महामारी के बाद दुनिया पूरी तरह बदल जाएगी।

चिकित्सा कर्मी सैनिकों की तरह कर रहे काम

उन्होंने कहा कि COVID-19 के खिलाफ भारत की बहादुरी की लड़ाई में मेडिकल कम्युनिटी और हमारे कोरोना वॉरियर की कड़ी मेहनत है। वास्तव में, डॉक्टर और चिकित्सा कर्मी सैनिकों की तरह हैं, लेकिन सैनिकों की वर्दी के बिना।

यह भी पढ़ें: वाह रे कांग्रेस विधायक: ऐसी लापरवाही है खतरनाक, सरेआम उड़ाई जा रही धज्जियां

दुनियाभर की निगाहें आज भारत के डॉक्टरों पर टिकी हैं

PM मोदी ने कहा कि ऐसे समय में, दुनिया आशा और कृतज्ञता के साथ हमारे डॉक्टरों, नर्सों, चिकित्सा कर्मचारियों और वैज्ञानिक समुदाय को देख रही है। दुनिया आपसे 'देखभाल' और 'इलाज' दोनों चाहती है। कोरोना वायरस नहीं दिखता है, लेकिन कोरोना वारियर्स की मेहनत आज दिख रही है। दुनियाभर की निगाहें आज भारत के डॉक्टरों पर टिकी हैं।

पिछले छह वर्षों के दौरान, हमने भारत में स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा में सुधारों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। हम मोटे तौर पर चार स्तंभों पर काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 67 दिन बाद शुरू हुई रोडवेज बस सेवा, लेकिन यात्रा से पहले जान लें ये शर्त

आयुष्मान भारत से एक करोड़ लोगों को हुआ फायदा

पीएम मोदी ने कहा कि आयुष्मान भारत, विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य सेवा योजना है। 2 वर्षों से भी कम समय में, 1 करोड़ लोग इस योजना से लाभान्वित हुए हैं और उनका मुफ्त में इलाज हुआ है। हमारा लक्ष्य है कि देश में वैश्विक लेवल की मेडिकल सुविधाएं शुरू की जाएं। इसके अलावा हर जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना करने का भी लक्ष्य रखा गया है।

पीएम ने कहा कि मिशन इंद्रधनुष, आयुष्मान भारत समेत कई अहम योजनाओं ने देश के स्वास्थ्य सिस्टम में एक नई जान फूंकी है।

यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस पर मोदी कैबिनेट की अहम बैठक, हो सकते हैं ये ऐतिहासिक ऐलान

घरेलू स्तर पर बनाए जा रहे पीपीई- मास्क

'मेक इन इंडिया' के तहत स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर उन्होंने कहा कि आज हमारे घरेलू निर्माताओं ने पीपीई का उत्पादन शुरू कर दिया है और कोरोना वॉरियर को लगभग 1 करोड़ पीपीई की आपूर्ति की है। देश में आरोग्य सेतु ऐप बनाई गई है और अबतक 12 करोड़ लोग इसे डाउनलोड कर चुके हैं।

स्वास्थ्यकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार नहीं किया जाएगा बर्दाश्त

वहीं पीएम मोदी ने देश मे स्वास्थ्यकर्मियों के साथ हो रही घटनाओं को लेकर कहा कि ये बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो भी ऐसा करता हुआ पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। इसके अलावा सरकार की तरफ से स्वास्थ्यकर्मियों के लिए इंश्योरेंस की सुविधा की गई है।

यह भी पढ़ें: कोरोना संकट में अजय देवगन ने किया बड़ा दान, जानकर करेंगे तारीफ

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story