×

देश में पहली बार कोरोना से मृत्यु दर में आई भारी कमी, 5 राज्यों में एक भी मौत नहीं

कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। देश का कोई भी राज्य आज इसके प्रकोप से बचा हुआ नहीं रहा पाया है। हर राज्य में बड़ी संख्या में कोरोना के केस सामने आ रहे हैं।

Newstrack
Published on: 20 July 2020 3:12 AM GMT
देश में पहली बार कोरोना से मृत्यु दर में आई भारी कमी, 5 राज्यों में एक भी मौत नहीं
X

नई दिल्ली: कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। देश का कोई भी राज्य आज इसके प्रकोप से बचा हुआ नहीं रहा पाया है। हर राज्य में बड़ी संख्या में कोरोना के केस सामने आ रहे हैं।

वहीँ मौत का आंकड़ा भी तेजी के साथ बढ़ता जा रहा है हैं। लेकिन राहत की बात ये है कि कोरोना से मृत्यु दर घटी है। ऐसा पहली बार हुआ है जब देश में मृत्यु दर 2.5% से नीचे आई है। यही नहीं 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मृत्यु दर राष्ट्रीय औसत से भी कम रिकार्ड की गई है। इनमें यूपी भी है।

अगर हम स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों पर गौर करें तो पाएंगे कि हॉस्पिटलाइज्ड मामलों के प्रभावी क्लिनिकल मैनेजमेंट को लेकर केंद्र और राज्य सरकारों के मेहनतों के कारण ही ये सब मुमकिन हो पाया है। तभी जाकर भारत में मृत्यु दर 2.5% से नीचे पहुंची है। देश में कोरोना से मृत्यु दर तेजी से घट रही है, जो अभी 2.49% है।

AIIMS में सबसे बड़ा ह्यूमन ट्रायल कल से, कोरोना वैक्सीन के करीब पहुंचा भारत

इन वजहों से आई मौत के आंकड़ों में कमी

स्टैंडर्ड क्लिनिकल मैनेजमेंट प्रोटोकॉल्स, प्रभावी कंटेनमेंट स्ट्रैटजी, आक्रामक टेस्टिंग और की वजह से मौत के आंकड़ों में गिरावट दर्ज हुई है। कोरोना से मृत्यु दर तेजी से घट रही है।

दुनिया में भारत ऐसे देशों में है जहां कोरोना से मृत्यु दर सबसे कम रही है। शुरुआत स्टेज में बीमारी का पता लगने और समय पर इलाज से भी लोगों की जान बचाई जा सकी।

कई राज्यों ने पॉपुलेशन सर्वे किए जिससे आबादी में ऐसे लोगों की पहचान की सके जिनके महामारी के चपेट में आने का खतरा ज्यादा है।

इसके तहत बुजुर्गो, गर्भवती महिलाओं और ऐसे लोगों की पहचान की गई जिन्हें पहले से ही कोई बीमारी है।

इसके तहत हाई रिस्क पॉपुलेशन को ऑब्जर्वेशन में रखा गया।

अब बिना कोरोना लक्षण के भी मिलेगी होटल्स- रिसॉर्ट में रहने की सुविधा, जानिए कैसे

5 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मृत्यु दर 0

वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, टेस्टिंग बढ़ाने और हॉस्पिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने की वजह से ये संभव हो पाया है।

29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मृत्यु दर राष्ट्रीय औसत 2.49% से भी कम है। 5 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मृत्यु दर 0 है।

वहीं 14 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में मृत्यु दर 1 प्रतिशत से भी कम है।

अब इस एक्टर को हुआ कोरोना, पत्नी भी संक्रमित, सलमान खान से है कनेक्शन

Newstrack

Newstrack

Next Story