×

भारत में मचा तांडव: 24 घंटे में वायरस ने तोड़े सारे रिकाॅर्ड, दुनिया को छोड़ा पीछे

कोरोना वायरस भारत में रोज नए रिकाॅर्ड बना रहा है। देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 52,972 नए मामले सामने आए हैं जबकि 771 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Newstrack
Published on: 3 Aug 2020 11:34 AM GMT
भारत में मचा तांडव: 24 घंटे में वायरस ने तोड़े सारे रिकाॅर्ड, दुनिया को छोड़ा पीछे
X

नई दिल्ली: कोरोना वायरस भारत में रोज नए रिकाॅर्ड बना रहा है। देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 52,972 नए मामले सामने आए हैं जबकि 771 मरीजों की मौत हो चुकी है। एक दिन में सबसे ज्यादा केस के मामले में भारत ने अमेरिका और ब्राजील जैसे देशों को पीछे छोड़ दिया है।

बता दें कि अमेरिका में बीते 24 घंटे में 47 हजार से ज्यादा जबकि ब्राजील में 25 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। भारत में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 18 से अधिक हो गई है तो वहीं इस जानलेवा वायरस से अब तक 38 हजार 135 लोगों की मौत हो चुकी है।

सरकारी आंकड़े के मुताबिक अब तक लगभग 12 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, तो वहीं एक्टिव केसों की संख्या 5.79 लाख से अधिक है। कोरोना संक्रमण महाराष्ट्र, दिल्ली के बाद अब बिहार, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें...गैस सिलेंडर पर झटका: सरकार नहीं भेज रही अकाउंट में पैसा, यहां जानें क्या है वजह

पिछले 24 घंटे में भारत में 52 हजार 971, अमेरिका में 47 हजार 511, ब्राजील में 25 हजार 800, पेरू में 21 हजार 358, कोलंबिया में 11 हजार 470, दक्षिण अफ्रीका में 8195, रूस में 5387, अर्जेंटिना में 5376, फिलीपिंस में 4953 और मेक्सिको में 4853 नए केस मिले हैं।

अमेरिका में कुल मरीजों की संख्या 48 लाख को पार कर चुकी है और इनमें से 1 लाख 58 हजार 365 लोगों की जान चली गई है। अब तक 23 लाख से अधिक लोग ठीक हो गए हैं, जबकि एक्टिव केस की संख्या 22 लाख से ज्यादा है। कोरोना के सबसे अधिक मामले अमेरिका में हैं। इसके बाद ब्राजील दूसरे नंबर है।

यह भी पढ़ें...मोदी को दूंगा रामनामी: आमत्रण पत्र से खुश हुए इकबाल अंसारी, कही ये बात

ब्राजील में कोरोना कुल मरीजों की संख्या 27 लाख से ज्यादा है जबकि 94 हजार से अधिक लोगों की इस वायरस ने जान ले ली है। अब तक कोरोना से करीब 19 लाख लोग ठीक हो गए हैं जबकि 7 लाख 55 हजार से अधिक एक्टिव मामले हैं।

यह भी पढ़ें...राम मंदिर:‘‘याचना नहीं अब रण होगा, संघर्ष बड़ा भीषण होगा’’

दुनिया में कोरोना के मरीजों का आंकड़ा 1 करोड़ 82 लाख को पार गया है। इसमें 6 लाख 93 हजार से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। अब तक 1 करोड़ 14 लाख से अधिक मरीज ठीक हो हो गए हैं।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story