×

डॉक्टरों पर हमले में बड़ा खुलासा, इस समोसे वाली चाची ने कराई पत्थरबाजी

मध्य प्रदेश के इंदौर में स्वास्थ्य कर्मियों पर हमले के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में पुलिस ने 13 लौगौं को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ के दौरान पुलिस के सामने कई खुलासे किए हैं।

Dharmendra kumar
Published on: 4 April 2020 5:40 AM GMT
डॉक्टरों पर हमले में बड़ा खुलासा, इस समोसे वाली चाची ने कराई पत्थरबाजी
X

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के इंदौर में स्वास्थ्य कर्मियों पर हमले के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में पुलिस ने 13 लौगौं को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ के दौरान पुलिस के सामने कई खुलासे किए हैं। आरोपियों ने पुलिस को बताया उन्होंने किसके उकसाने पर स्वास्थ्यकर्मियों पर हमला किया। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है। इसके साथ ही 10 अन्य लोगों की शिनाख्त हुई है।

इसके साथ ही इंदौर पुलिस पथराव के वीडियो को देखकर उन महिलाओं की भी पहचान कर रही है जो इस भीड़ में शामिल थीं। स्थानीय मीडिया मुताबिक के गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस के सामने खुलासा किया है कि डॉक्टरों के मोहल्ले में आने के बाद समोसे वाली चाची का शोर सुना और उन्होंने ने ही लोगों को उकसाया।

यह भी पढ़ें...खुशखबरी: अमेरिका ने बनाई कोरोना की वैक्सीन, चूहों पर टेस्ट सफल

आरोपियों ने पुलिस से कहा है कि चाची ने हम लोगों के बीच में गलतफहमियां पैदा कर उकसाया। उनके उकसाने के बाद ही हमलोगों ने स्वास्थ्यकर्मियों पर हमला किया और पत्थरबाजी की।

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस अब समोसे वाली चाची की तलाश भी कर रही है। आरोपियों ने पुलिस को यह भी बताया है कि डॉक्टरों की टीम मुबारिक की मां (जिन्हें मोहल्ले के लोग समोसे वाली चाची कहते हैं) के घर में स्क्रीनिंग कर रही थी। उन्होंने शोर करने के साथ ही डॉक्टरों के धमकाया भी था।

यह भी पढ़ें...कोरोना: क्वारनटीन में रह रहे युवक ने उठाया खौफनाक कदम, जान दहल जाएगा दिल

पत्थरबाजों में हिस्ट्रीशीटर बदमाश भी

हमले में शामिल चार लोगों पर पुलिस ने रासुका लगाया है। चारों को रीवा जेल में भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक हमले में शामिल कुछ लोग हिस्ट्रीशीटर बदमाश हैं। इसमें मज्जू पूर्व में भी सांप्रदायिक दंगे, हत्या, हथियारों की खरीद-फरोख्त और पुलिस पर गोली चलाने का आरोपी है। पुलिस ने कहा है कि इस षडयंत्र में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा, उन्हें भी जांच के बाद आरोपी बनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें...भारत में कोरोना का टूटा रिकॉर्ड: 24 घंटों में 15 मौतें और संक्रमण के 502 नए मामले

गौरतलब है कि इंदौर में कोरोना मरीजों की संख्या 112 पहुंच गई है। इंदौर में शुक्रवार को भी 23 कोरोना संदिग्धों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पहले से भर्ती 15 मरीजों की स्थिति में सुधार हो रही है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story