×

भारत में कोरोना वायरस से तीसरी मौत, अब तक 126 केस, घरों में कैद हुए लोग

चीन के वुहान से फैले कोरोना वायरस ने दुनियाभर को अपनी चपेट में ले लिया है। भारत में भी कोरोना वायरस के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं और अब यह आंकड़ा 132 तक पहुंच गया है। इस बीच में महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक और कोरोना मरीज की मौत हो गई है। यह भारत में कोरोना वायरस से तीसरी मौत और मुंबई में पहली मौत है।

Dharmendra kumar
Published on: 17 March 2020 8:14 AM GMT
भारत में कोरोना वायरस से तीसरी मौत, अब तक 126 केस, घरों में कैद हुए लोग
X

मुंबई: चीन के वुहान से फैले कोरोना वायरस ने दुनियाभर को अपनी चपेट में ले लिया है। भारत में भी कोरोना वायरस के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं और अब यह आंकड़ा 132 तक पहुंच गया है। इस बीच में महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक और कोरोना मरीज की मौत हो गई है। यह भारत में कोरोना वायरस से तीसरी मौत और मुंबई में पहली मौत है। इससे पहले दिल्ली और कर्नाटक में भी दो कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है।

मिली जानकारी के मुताबिक 64 साल के बुजुर्ग दुबई से आए थे और मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें हिंदुजा से कस्तूरबा अस्पताल में शिफ्ट कराया गया था। मृतक की पत्नी और बेटे की भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव है। बता दें कि महाराष्ट्र में सबसे अधिक 39 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं।

तो वहीं नोएडा में दो नए कोरोना पॉजिटिव केस मिलने से भारत में इसके मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 126 हो गया है। गौतमबुद्ध नगर के चीफ मेडिकल अधिकारी अनुराग भार्गव ने मंगलावर को बताया कि नोएडा के सेक्टर 78 और 100 में दो मामले की पुष्टि हुई है।

यह भी पढ़ें...कोरोना के चपेट में मोदी के ये मंत्री! आए थे संक्रमित डॉक्टर के संपर्क में

भार्गव ने बताया कि दो लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि नोएडा के सेक्टर 78 और सेक्टर 100 में दो लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। ये दोनों लोग फ्रांस से लौटे थे। दोनों लोगों को असोलेशन वॉर्ड में भर्ती कराया गया।

यूके और तुर्की से आने वालों पर रोक

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए ऐहतियाती तौर पर भारतीयों समेत यूरोपीय देशों से आने वाले लोगों पर रोक लगाई गई है। इसके अलावा यूके और टर्की से आने वाले लोगों पर भी रोक लगाई गई जिनमें भारतीय भी शामिल है।

यह भी पढ़ें...कांग्रेस के बागी विधायक बोले, माफिया चला रहे कमलनाथ सरकार, BJP में शामिल…

शिरडी और ताजमहल बंद

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए संस्कृति मंत्रालय ने, ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी समेत देशभर के स्मारक, पुरातत्व स्थलों, संग्रहालयों को 31 मार्च तक बंद करने का आदेश जारी किया है। इसके अलावा शिरडी के साईं बाबा मंदिर को भी भक्तों के लिए मंगलवार से बंद किया गया है। इससे पहले मुंबई के सिद्धि विनायक मंदिर, मुंबा देबी मंदिर को भी बंद कर दिया गया है।

नोएडा की सोसायटियों में भय का माहौल

कोरोना वायरस की वजह से सोसायटीज के पास दुकानें बंद हो गई हैं। लोग घरों से नहीं निकल रहे हैं। शहर में अब तक कोरोना वायरस के 3 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। इसमें से दो मरीज की पुष्टि मंगलवार को हुई है। दोनों मरीज को आइसोलेट वार्ड में भर्ती करवा दिया गया है। दोनों मरीजों को स्वास्थ्य विभाग ने भर्ती करवाया है।

यह भी पढ़ें...कोरोना से भारत में सब कुछ बंद: मरीजों का आंकड़ा 126, इलाज के लिए करना होगा ऐसा…

अधिकारियों के मुताबिक इसमें एक महिला और एक पुरुष हैं। कुछ दिन पहले दोनों फ्रांस से सफर करके लौटे हैं। सीएमओ डॉ अनुराग भार्गव ने बताया कि फिलहाल दोनों सोसायटीज में सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। इसके साथ ही लोगों को भी सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है।

मंगलवार को महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिसके बाद पूरी सोसायटी डर गई। रेजिडेंट्स ने सोसायटी में काम करने वालों की एंट्री बंद कर दी है। सैनिटाइजेशन का काम तेजी से हो रहा है।

यह भी पढ़ें...नौसेना की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, SC ने सुनाया ये फैसला

तो वहीं दूसरा मामला सेक्टर-78 का है। वहां के शख्स की भी रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव रिपोर्ट की सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग के हाथ-पांव फूल गए। सीएमओ ने मंगलवार सुबह को कोरोना वायरस से पीड़ित मरीज को अस्पताल में भर्ती करवा दिया है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story