×

तूफान से पहले भीषण वज्रपात, मचा हाहाकर, IMD ने जारी की चेतावनी

चक्रवात के आने से पहले ही मुंबई में मंगलवार से ही बारिश के साथ तेज हवाएं शुरू हो गई। निसर्ग तूफान के आने से पहले भीषण वज्रपात हुआ है। राहत की बात यह रही है कि भयानक बिजली नारियल के पेड़ पर गिरी।

Dharmendra kumar
Published on: 3 Jun 2020 5:38 AM GMT
तूफान से पहले भीषण वज्रपात, मचा हाहाकर, IMD ने जारी की चेतावनी
X

मुंबई: अम्फान तूफान के बाद देश में तबाही मचाने एक और तूफान आ रहा है। बुधवार दोपहर निसर्ग चक्रवात तूफान मुंबई के तट से टकराएगा। मुंबई और गुजरात के कुछ शहरों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। महाराष्ट्र में एनडीआरएफ (NDRF) की 20 टीमें तैनात की गई हैं। लोगों को तटीय इलाकों में जाने से मना किया गया है।

चक्रवात के आने से पहले ही मुंबई में मंगलवार से ही बारिश के साथ तेज हवाएं शुरू हो गई। निसर्ग तूफान के आने से पहले भीषण वज्रपात हुआ है। राहत की बात यह रही है कि भयानक बिजली नारियल के पेड़ पर गिरी। यह हादसा महाराष्ट्र के भावनगर जिले में हुआ है। तो वहीं गोवा में बुधवार को जोरदार बारिश हुई, तेज हवाएं चलीं और निचले इलाके में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है।

यह भी पढ़ें...चक्रवात निसर्गः बॉलीवुड में बढ़ी बेचैनी, वायरल हुए ये मैसेज

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने चक्रवात निसर्ग को लेकर लोगों से दो दिन तक घरों के अंदर रहने की अपील की है। तूफान की वजह महाराष्ट्र में दो दिन तक सब कुछ पूरी तरह से बंद रहेगा। मुंबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट का संचालन भी सीमित कर दिया गया है।

IMD के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि चक्रवात निसर्ग एक गंभीर चक्रवात में बदल गया है। तूफान की रफ्तार 100-120 किलोमीटर प्रति घंटा हो गई है। यह तूफान 1 से 4 बजे के बीच टकराएगा। हवा की गति से महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों में भारी नुकसान हो सकता है। गुजरात में तेज हवा के चलते टेलीफोन सेवाओं में बाधा पहुंच सकती है। तटीय क्षेत्रों में बारिश पहले ही शुरू हो रही है। तट से टकराने के बाद चक्रवात की तीव्रता आगे 6 घंटे तक असर करेगी।

यह भी पढ़ें...कुछ घंटों में मुंबई से टकराएगी तबाही! जानिए ‘निसर्ग’ से कहां-कितना है खतरा

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की मुम्बई इकाई के उप महानिदेशक के. एस. होसालिकर ने कहा कि चक्रवात अलीबाग के दक्षिण के पास से 100-110 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गुजरेगा और इस दौरान 120 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवाएं चलेंगी।

यह भी पढ़ें...विनाशकारी तूफान का खतरा! रेड अलर्ट जारी, तेजी से बढ़ रहा देश की तरफ

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ‘निसर्ग’ आज तीन जून को सुबह साढ़े पांच बजे अलिबाग से 165 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में और मुम्बई से 215 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में अरब सागर पहुंचेगा। तीन जून दोपहर को यह महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के अलिबाग के दक्षिण से 100-110 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गुजरेगा और इस दौरान 120 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story