×

कुछ घंटों में मुंबई से टकराएगी तबाही! जानिए 'निसर्ग' से कहां-कितना है खतरा

चक्रवात तूफान अम्फान के गुजरने के बाद अब एक और खतरनाक तूफान से देश का सामना होने वाला है। आज अरब सागर से उठा चक्रवात निसर्ग मुंबई और आसपास के इलाकों से टकरा सकता है। ऐसे में पूरे शहर और खासकर समुद्री इलाकों के पास अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Shreya
Published on: 3 Jun 2020 4:51 AM GMT
कुछ घंटों में मुंबई से टकराएगी तबाही! जानिए निसर्ग से कहां-कितना है खतरा
X

नई दिल्ली: चक्रवात तूफान अम्फान के गुजरने के बाद अब एक और खतरनाक तूफान से देश का सामना होने वाला है। आज मुंबई में जो होगा, उससे इतिहास बदलने वाला है। क्योंकि मुंबई के इतिहास में इससे पहले कभी भी चक्रवात तूफान का कहर नहीं बरपा है। लेकिन आज अरब सागर से उठा चक्रवात निसर्ग मुंबई और आसपास के इलाकों से टकरा सकता है। ऐसे में पूरे शहर और खासकर समुद्री इलाकों के पास अलर्ट जारी कर दिया गया है।

बड़ी संख्या में लोगों को समुद्र के किनारे से हटाया गया

चक्रवाती तूफान की गंभीरता को देखते हुए बड़ी संख्या में लोगों को समुद्र के किनारे से हटाया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, जब चक्रवात तूफान निसर्ग मुंबई के तट से टकराएगा तो उस समय हवा 120 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी।

यह भी पढ़ें: एक हफ्ते में दूसरी बार मोदी कैबिनेट की अहम बैठक, हो सकते हैं ये बड़े एलान

दो या तीन बजे अलीबाग के पास टकराएगा तूफान

मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि जब निसर्ग तूफान के महाराष्ट्र और गुजरात से टकराएगा तो भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, मुंबई में करीब दो या तीन बजे के आसपास अलीबाग के इलाके में निसर्ग का लैंडफॉल हो सकता है। हालांकि चार जून को इस तूफान की रफ्तार कम होने की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें: DDLJ के इस सुपरहिट गाना का हुआ था 23 बार रिजेक्शन, जानिए वजह…

क्या है निसर्ग तूफान?

भारतीय महाद्वीप में पड़ने वाले हर चक्रवात तूफान को अलग-अलग नाम दिए जाते हैं, जो समय-समय पर कई देश देते हैं। इस बार बांग्लादेश ने निसर्ग नाम दिया हैं, जिसका बंगाली में मतलब होता है नेचर यानी प्रकृति।

यह भी पढ़ें: विनाशकारी तूफान का खतरा! रेड अलर्ट जारी, तेजी से बढ़ रहा देश की तरफ

इससे पहले अम्फान तूफान बरपा चुका है कहर

निसर्ग भारत में आने वाला इस साल का दूसरा चक्रवात तूफान है। इससे पहले चक्रवात तूफान अम्फान का बंगाल और ओडिशा में कहर देखने को मिला था। ये तूफान अरब सागर से उठा है, यहां से साल में एक ही तूफान उठता है। लेकिन पिछले कुछ सालों में इसमें बदलाव हुआ है। और कई ताकतवर तूफान आए हैं।

तेज हवाओं के साथ होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, निसर्ग भारत में महाराष्ट्र के मुंबई में लैंडफॉल करेगा। इस दौरान तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होगी और साथ ही समुद्र में ऊंची लहरें उठेंगी। ये तूफान दोपहर दो या तीन बजे के आसपास अलीबाग के पास टकराएगा। ऐसे में आसपास के इलाकों को खाली करवाया गया है। मुंबई के अलावा इसका असर गुजरात में भी देखने को मिलेगा। उसके बाद चार जून को ये तूफान मध्य प्रदेश की ओर बढ़ेगा, लेकिन तब रफ्तार कम होगी।

यह भी पढ़ें: इस देश में कोरोना ने मचाया तांडव, 24 घंटे में 29 हजार मामले, इतनी मौतें कि…

मुंबई और गुजरात में जारी हुआ रेड अलर्ट

निसर्ग तूफान को लेकर मुंबई और गुजरात के कुछ शहरों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। महाराष्ट्र में एनडीआरएफ (NDRF) की 20 टीमें तैनात की गई हैं। लोगों को तटीय इलाकों में जाने से मना किया गया है।

महाराष्ट्र के जिन जिलों में तूफान को लेकर रेड अलर्ट जारी है, उसमें मुंबई शहर, मुंबई उपनगरीय जिले, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग के नाम शामिल हैं। इसके अलावा इसे लेकर गुजरात समेत महाराष्ट्र, गोवा, दमन-दीव और दादरा नगर हवेली में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

मंगलवार से ही हो रही है बारिश

चक्रवात के आने से पहले ही मुंबई में मंगलवार से ही बारिश के साथ तेज हवाएं शुरू हो गई। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने चक्रवात निसर्ग को लेकर लोगों से दो दिन तक घरों के अंदर रहने की अपील की है। मुंबई में धारा 144 लागू की गई है। तूफान की वजह महाराष्ट्र में दो दिन तक सब कुछ पूरी तरह से बंद रहेगा। मुंबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट का संचालन भी सीमित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Live: देश में दो लाख से ज्यादा कोरोना के मरीज, दिल्ली में टूटा रिकाॅर्ड

NDRF की तैनाती

तूफान के खतरे से निपटने के लिए महाराष्ट्र में एनडीआरएफ की 20 टीमें तैनात की गई हैं। मुंबई में 8, रायगढ़ में 5, पालघर में 2 टीमें, ठाणे में 2 टीमें, रत्नागिरि 2 टीमें और 1 सिंधुदुर्ग में तैनात हैं। अलीबाग और महाराष्ट्र के दूसरे तटीय क्षेत्रों से एनडीआरएफ ने लोगों को निकालकर सुरक्षित जगहों में पहुंचा रही है।

गुजरात में भी अलर्ट, 47 गांव खाली

गुजरात में चक्रवाती तूफान निसर्ग से निपटने की तैयारियां की गई हैं। वलसाड और नवसारी जिला प्रशासनों ने राज्य के तटीय क्षेत्रों में स्थित 47 गांवों से करीब 20 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहा है। मौसम विभाग ने मंगलवार को संकेत दिया कि हो सकता है कि चक्रवाती तूफान गुजरात तट पर न पहुंचे, लेकिन इसका प्रभाव तटीय क्षेत्रों में देखा जा सकता है जिससे तेज हवाएं चल सकती हैं और भारी बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में हिंसा, हजारों सैनिक किए गए तैनात, ट्रंप ने दी ये धमकी

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story