×

120 साल बाद दुनिया देखेगी ऐसा खतरनाक मंजर, तूफान से पानी- पानी हो जाएगा शहर

अम्फान तूफान के बाद देश में तबाही मचाने एक और तूफान आ रहा है। बुधवार दोपहर निसर्ग चक्रवात तूफान मुंबई के तट से टकराएगा। मौसम विभाग की मानें तो जब निसर्ग मुंबई से टकराएगा, उस वक्त हवा की रफ्तार 120 किमी। प्रति घंटा तक होगी।

Aditya Mishra
Published on: 3 Jun 2020 6:24 AM GMT
120 साल बाद दुनिया देखेगी ऐसा खतरनाक मंजर, तूफान से पानी- पानी हो जाएगा शहर
X

मुंबई: अम्फान तूफान के बाद देश में तबाही मचाने एक और तूफान आ रहा है। बुधवार दोपहर निसर्ग चक्रवात तूफान मुंबई के तट से टकराएगा। मौसम विभाग की मानें तो जब निसर्ग मुंबई से टकराएगा, उस वक्त हवा की रफ्तार 120 किमी। प्रति घंटा तक होगी।

हाइटाइड के आने की संभावना भी जताई गई है। समंदर में उठने वाली 6 फीट ऊंची लहरें मुंबई को फिर से पानी-पानी कर सकती हैं।

इसे देखते हुए मुंबई और गुजरात के कुछ शहरों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। महाराष्ट्र में एनडीआरएफ (एनडीआरएफ) की 20 टीमें तैनात की गई हैं। लोगों को तटीय इलाकों में जाने से मना किया गया है।

यह भी पढ़ें…चक्रवात निसर्गः बॉलीवुड में बढ़ी बेचैनी, वायरल हुए ये मैसेज

चक्रवात के आने से पहले ही मुंबई में मंगलवार से ही बारिश के साथ तेज हवाएं शुरू हो गई। निसर्ग तूफान के आने से पहले भीषण वज्रपात हुआ है। राहत की बात यह रही है कि भयानक बिजली नारियल के पेड़ पर गिरी।

यह हादसा महाराष्ट्र के भावनगर जिले में हुआ है। तो वहीं गोवा में बुधवार को जोरदार बारिश हुई, तेज हवाएं चलीं और निचले इलाके में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है।

कहा तो ऐसा जा रहा है कि जब निसर्ग महाराष्ट्र और गुजरात से टकराएगा तो भारी मात्रा में बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुमान पर अगर गौर करें तो मुंबई में दोपहर करीब दो या तीन बजे अलीबाग के इलाके में निसर्ग का लैंडफॉल हो सकता है। हालांकि, चार जून तक ही इस तूफान की रफ्तार कम पड़ जाएगी।

क्या है साइक्लोन निसर्ग?

आपको बता दें कि ये तूफान अरब सागर से उठा है, यहां से साल में एक ही तूफान उठता है। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में ये बदला है और ताकतवर तूफान बड़ी संख्या में आए हैं।

भारतीय महाद्वीप में पड़ने वाले हर चक्रवात तूफान को अलग-अलग नाम दिए जाते हैं, जो वक्त-वक्त पर कई देश देते हैं। निसर्ग को इस बार बांग्लादेश ने नाम दिया है, बंगाली में इसका मतलब नेचर यानी प्रकृति होता है।

भारत से टकराने वाला ये इस साल का दूसरा चक्रवाती तूफान है। हाल ही में चक्रवात अम्फान ने बंगाल और ओडिशा में काफी तबाही मचाई थी।

यह भी पढ़ें…कुछ घंटों में मुंबई से टकराएगी त

बा

ही! जानिए ‘निसर्ग’ से कहां-कितना है खतरा

मुंबई से कब टकराएगा निसर्ग?

एक अनुमान के मुताबिक, ये तूफान अलीबाग के पास बुधवार दोपहर 2 या तीन बजे टकराएगा। ऐसे में आसपास के इलाकों को खाली करवाया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, भारत में निसर्ग महाराष्ट्र के मुंबई में लैंडफॉल करेगा। इस दौरान तेज हवाएं, तेज बारिश और समुद्र में ऊंची लहरें उठेंगी।

मुंबई के अलावा गुजरात, दमन-दीव जैसे इलाकों में भी इस तूफान का असर होगा। चार जून को ये तूफान मध्य प्रदेश की ओर बढ़ेगा, लेकिन तब रफ्तार कम होगी।

किन-किन स्थानों पर कितना असर होगा?

यहां बताते चलें कि तूफ़ान की वजह से गोवा और मुंबई में सौ किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान महाराष्ट्र के मुंबई, पालघर, ठाणे, रायगढ़ में तेज बारिश की संभावना है। गुजरात में वलसाड, नवसारी, दंग, दमन, दादरा, नगर हवेली और सूरत में तेज बारिश हो सकती है।

भारत में मुख्य तौर पर चक्रवात तूफान निसर्ग महाराष्ट्र, गुजरात, दमन और दीव में असर दिखा सकता है। समुद्र से सटे इन राज्यों के इलाकों में एनडीआरएफ की टीमें तैनात हैं।

क्या है सरकार की तैयारी

यहां आपको बता दें कि महाराष्ट्र और गुजरात ऐसे राज्य हैं, जहां पर कोरोना वायरस का कहर सबसे अधिक है। ऐसे में जिन इलाकों में निसर्ग का खतरा है, वहां से कोरोना के मरीजों को शिफ्ट किया गया है।

महाराष्ट्र में एनडीआरएफ की 16, गुजरात में 13 टीमें तैनात हैं। इसके अलावा कई टीमों को अलर्ट पर रखा गया है। दादर, नगर हवेली, दमन और दीव में भी एनडीआरएफ तैनात है। इसके साथ ही भारतीय नेवी, कोस्ट गार्ड को अलर्ट पर रखा गया है।

दोनों राज्यों में एनडीआरएफ की टीमें प्रभावित होने वाले इलाकों में तैनात की गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह ने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की है।

यह भी पढ़ें…विनाशकारी तूफान का खतरा! रेड अलर्ट जारी, तेजी से बढ़ रहा देश की तरफ

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story