×

दाऊद इब्राहिम का खास था ड्रग्स किंग इकबाल मिर्ची

इकबाल मिर्ची ड्रग्स की तस्करी करने वाले विश्व के टॉप स्मगलर्स में शामिल था। 1994 में भारत ने उसके खिलाफ इंटरपोल से रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराया था। वह 1993 में मुंबई बम धमाकों के बाद भारत छोडक़र भाग गया था।

Shivakant Shukla
Published on: 18 Aug 2023 9:32 AM GMT
दाऊद इब्राहिम का खास था ड्रग्स किंग इकबाल मिर्ची
X

मुंबई: पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल, दाऊद इब्राहिम के खास गुर्गे इब्राहिम मिर्ची से संबंधों के कारण मुश्किल में पड़ गये हैं। भारत में दाऊद ऑपरेशन इकबाल मिर्ची चलाता था, जिसकी 14 अगस्त 2013 को लंदन में मौत हो गयी थी। इकबाल मिर्ची ड्रग्स की तस्करी करने वाले विश्व के टॉप स्मगलर्स में शामिल था। 1994 में भारत ने उसके खिलाफ इंटरपोल से रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराया था। वह 1993 में मुंबई बम धमाकों के बाद भारत छोडक़र भाग गया था।

ये भी पढ़ें— प्राइमरी टीचरों को बड़ा झटका! रद्द हुई नियुक्ति

किंग ऑफ ड्रग्स

इकबाल मिर्ची का असली नाम इकबाल मोहम्मद मेमन था। ड्रग्स की तस्करी के दम पर इकबाल ने मुंबई, दुबई, लंदन समेत कई शहरों में करोड़ों की संपत्ति बना ली थी। मुंबई में हाजी अली के पास उसका सी- फेसिंग आलीशान बंगला था। नब्बे के दशक में इकबाल की मौत लंदन में हार्ट अटैक से हुई थी। उसके नाम के आगे मिर्ची इसलिए जुड़ा क्योंकि मुंबई के नल बाजार में उसकी मसालों की दुकान थी।

काफी समय से वह लंदन में ही रहता था

1980 में वह ड्रग तस्करी के धंधे में आया। 1990 के दशक में वह दुनिया के टॉप 50 ड्रग माफिया में गिना जाता था। 1993 में मुंबई ब्लास्ट के बाद वह भारत से फरार हो गया। उसने एक्ट्रेस हिना कौसर से दुबई में शादी की। काफी समय से वह लंदन में ही रहता था। वहां उसने खुद को चावल व्यापारी के तौर पर स्थापित किया था। ब्रिटेन में अप्रैल 1995 में स्काटलैंड यार्ड के एजेंटों ने मिर्ची के घर छापा मारा था और उसे मुंबई ब्लास्ट और ड्रग स्मगलिंग केस में अरेस्ट भी किया था। हालांकि, वहां की सरकार ने उसे भारत को सौंपने की अपील ठुकरा दी थी। साक्ष्य की कमी के कारण उसे छोड़ दिया गया था।

ये भी पढ़ें—सऊदी अरब और रूस के बीच हुए कई बड़े समझौते

चाल में हुआ था पैदा

इकबाल मिर्ची की पैदाइश मुंबई की एक छोटी-सी चाल में हुई थी। वहीं वो बड़ा हुआ। उसका मन पढ़ाई में कभी नहीं लगा। चूंकि, उसके पिता और चाचा नल बाजार में मसालों के थोक व्यापारी थे, इसलिए उसने स्कूल की पढ़ाई अधूरी छोडक़र दुकान में बैठना शुरू कर दिया। इसी दौरान उसकी मुलाकात मुंबई के ‘भाई’ अनीस इब्राहीम से हुई, जो जल्द ही दोस्ती में बदल गई। कहते हैं कि बस यहीं से उस इकबाल ने ‘इकबाल मिर्ची’ बनना शुरू कर दिया। वह तेजी से बढ़ता गया और इसी सफर में वह आगे दाऊद के खास छोटा शकील के पास जा पहुंचा।

इकबाल पढ़ा-लिखा नहीं था

इकबाल पढ़ा-लिखा भले नहीं था, लेकिन वह दिमाग का बहुत शातिर था। इसके चलते वह शकील का दिल जीतने में कामयाब रहा। रही सही कसर तब पूरी हो गई, जब 70 के दशक में उसने अनीस इब्राहीम की साली से शादी कर ली। अनीस की मदद से वह छोटा शकील के बाद दाऊद का सबसे खास आदमी बनने में कामयाब हो गया।

ये भी पढ़ें—सपा के बाद सुभाषपा को झटका: दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अवधेश सिंह भाजपा में शामिल

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story