×

इस महिला ने कोरोना के डर से किया कुछ ऐसा, बुलानी पड़ गई पुलिस

गुरुवार को राजधानी दिल्ली के केशवपुरम इलाके में एक गली में 5-5 सौ के तीन नोट पड़े थे, जिसे देश लोगों के बीच हड़कंप मच गया।

Shreya
Published on: 17 April 2020 5:01 AM GMT
इस महिला ने कोरोना के डर से किया कुछ ऐसा, बुलानी पड़ गई पुलिस
X
इस महिला ने कोरोना के डर से किया कुछ ऐसा, बुलानी पड़ गई पुलिस

नई दिल्ली: इस वक्त पूरे देश में कोरोना वायरस का संक्रमण फैला हुआ है। इस दौरान लोगों को कोरोना से बचाव के लिए छोटी-छोटी सावधानियां बरतने के लिए कहा गया है। भारत में जैसे-जैसे कोरोना वायरस के मरीज बढ़ रहे हैं, वैसे-वैसे कई लोगों के मन में डर सा होता जा रहा है। इस दौरान लोग सड़क पर पड़ नोटों को भी उठाने से डर रहे हैं कि कहीं उन्हें इनसे कोरोना का संक्रमण न फैल जाए।

कोरोना फैलाने की साजिश का था शक

इस बीच एक दिलचस्प किस्सा गुरुवार को राजधानी दिल्ली के केशवपुरम इलाके में देखने को मिला। यहां पर एक गली में 5-5 सौ के तीन नोट पड़े थे, जिसे देश लोगों के बीच हड़कंप मच गया। लोग इन नोटों को अपने-अपने घरों से देख रहे थे लेकिन कोई इन नोटों के पास नहीं गया। लोगों के मन में डर था कि कहीं इन नोटों के जरिए किसी की कोरोना फैलाने की साजिश तो नहीं है।

यह भी पढ़ें: अभी नहीं मिलेगी कोरोना से राहत, मई के पहले हफ्ते में तेजी से बढ़ेंगे मरीज!

नोटों को सैनिटाइज कर अपने साथ ले गई पुलिस

पुलिस के मुताबिक, गुरुवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे एक कॉल आई थी। एक व्यक्ति ने कॉल करके पुलिस को गली में पड़े नोटों के बारे में बताया। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। एएसआई करण सिंह ने उन नोटों को देखा जो कि गीले नजर आ रहे थे। फिर उन्होंने पूरे इलाके को कवर दिया। पुलिस ने सावधानी बरतते हुए मास्क और ग्लव्स पहन लिए। फिर इन नोटों को सावधानी के साथ सैनिटाइज किया गया और एक कैरी बैग में डाल दिया गया। पुलिस उन नोटों को लेकर पुलिस स्टेशन आ गई।

यह भी पढ़ें: कोरोना पर अब तक का सबसे खुलास, चीन ने इस मकसद के लिए बनाया वायरस

महिला ने बताया नोटों को धोकर, सुखने डाले थे

उसके कुछ ही देर बात एक महिला पुलिस स्टेशन पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि जहां से पुलिस यह नोट लाई है, वो वहीं पर एक मकान के दूसरे मंजिले पर रहती है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसने ATM से 10 हजार रुपये निकाले थे। लेकिन कोरोना का संक्रमण फैलने की डर से उन नोटों को धोकर और सैनिटाइज करके बालकनी में सुखने के लिए डाले थे।

बाद में पुलिस ने लौटा दिए नोट

महिला के मुताबिक, नोटों को सुखने के लिए डालने के बाद वो सो गई और इसके बाद जो कुछ हुआ उसे पता नहीं चला। महिला के बयान के बाद SHO नरेंद्र कुमार ने नोटों की सीरिज मिलाई और उनके पहचान के लिए ATM की स्लिप देखी। बाद में जब पुलिस ने महिला का दावा सही पाया तो उसे नोट वापस कर दिए।

यह भी पढ़ें: कोरोना से जंग: आयशा टाकिया के पति की हो रही तारीफ, किया ऐसा काम

Shreya

Shreya

Next Story