×

लाशों से हिली दिल्ली: अचानक गिरी पूरी इमारत में दब गए सभी, हर तरफ एंबुलेंस

आज शनिवार की सुबह दिल्ली के विष्णु गार्डन में भीषण हादसा हो गया। यहां एक फैक्ट्री की छत गिर गई, जिसमें चार लोग दब गए। जिससे उनकी मौत हो गई। दरअसल इस दर्दनाक हादसे में 6 लोग गिरी हुई छत के मलबे के नीचे दब गए थे। जिनको तुरंत गुरू गोविंद अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Newstrack
Published on: 19 Dec 2020 7:44 AM GMT
लाशों से हिली दिल्ली: अचानक गिरी पूरी इमारत में दब गए सभी, हर तरफ एंबुलेंस
X
आज शनिवार की सुबह दिल्ली के विष्णु गार्डन में भीषण हादसा हो गया। यहां एक फैक्ट्री की छत गिर गई, जिसमें चार लोग दब गए। जिससे उनकी मौत हो गई।

नई दिल्ली: दिल्ली के विष्णु गार्डन में आज शनिवार की सुबह भीषण हादसा हो गया। यहां एक फैक्ट्री की छत गिर गई, जिसमें चार लोग दब गए। जिससे उनकी मौत हो गई। दरअसल इस दर्दनाक हादसे में 6 लोग गिरी हुई छत के मलबे के नीचे दब गए थे। जिनको तुरंत गुरू गोविंद अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उसके बाद सभी गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को DDU अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। जिनमें से चार की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें... मुंबई सड़क हादसा: अचानक फटा बस का टायर, हर तरफ मच गई चीख-पुकार

मलबे में 6 लोग दब गए

हादसे के बारे में स्थानीय पुलिस ने बताया कि आज सुबह करीब 10:00 बजे पीएस ख्याला में एक पीसीआर कॉल आई। इसमें सूचना मिली कि छत गिर गई है। जिसकी सूचना मिलते ही पीसीआर वैन और स्थानीय पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। फिर फैक्ट्री की छत गिरने की वजह से मलबे में 6 लोग दब गए थे।

crime scene (सांकेतिक फोटो:सोशल मीडिया)

इसके बाद मलबे में दबे लोगों को पुलिस और डीडीएम कर्मचारियों ने बाहर निकाला और उन्हें पास के अस्पताल में भेजा गया। यहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। हालाकिं दो घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें...श्रद्धालुओं के साथ भयानक हादसा: खाई में गई पूरी ट्रैक्टर ट्रॉली, बलरामपुर की घटना

इमारत काफी पुरानी

ऐसे में विष्णु गार्डन एरिया में छत गिरने की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। जिसमें शुरुआत में बताया गया कि मलबे में तीन-चार लोग दबे हो सकते हैं। पर बताया जा रहा है कि यह इमारत काफी पुरानी थी जहां फैक्ट्री चल रही थी।

ये बिल्डिंग उत्तम नगर के रहने वाले सूरज पाल के बेटे महेंद्र पाल की बताई जा रही है। जिसमें एसडीएम को आगे के कानूनी एक्शन के लिए सूचित किया गया है। हालाकिं पुलिस भी कानूनी कार्रवाई कर रही है।

इससे पहले इसी घटना की तरह 10 नवंबर को दिल्ली के केशवपुरम में तीन मंजिला इमारत गिर गई थी। इस दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई थी। तब भी बताया गया कि पुरानी इमारत में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था।

ये भी पढ़ें...रायबरेली में भयंकर हादसा: बस-कार की जोरदार टक्कर, आधा दर्जन लोग हुए घायल

Newstrack

Newstrack

Next Story