×

तबाही ही तबाही: तेजी से बढ़ रही हमारी तरफ, खतरे में गुजरात

सदी के सबसे बड़े तूफान अम्फान के बंगाल की खाड़ी में तबाही मचाने के बाद अब गुजरात के समुद्र तट पर 'हिका' चक्रवात का खतरा तेजी से मंडरा रहा है।

Vidushi Mishra
Published on: 30 May 2020 12:57 PM GMT
तबाही ही तबाही: तेजी से बढ़ रही हमारी तरफ, खतरे में गुजरात
X

नई दिल्ली। सदी के सबसे बड़े तूफान अम्फान के बंगाल की खाड़ी में तबाही मचाने के बाद अब गुजरात के समुद्र तट पर 'हिका' चक्रवात का खतरा तेजी से मंडरा रहा है। भारतीय मौसम विभाग की तरफ से अलर्ट जारी किया गया कि गुजरात में दो समुद्री तूफानों का भयंकर खतरा मंडरा रहा है। इनमें से गुजरात में पहला तूफान 1 से 3 जून के बीच तटीय इलाकों से टकरा सकता है। और दूसरा हिका चक्रवाती तूफान 4 से 5 जून के बीच गुजरात के द्वारका ओखा और मौरबी से टकराता हुआ कच्छ की ओर जा सकता है।

ये भी पढ़ें... पायलट को कोरोना: रास्ते से वापस हुआ विमान, मचा हड़कंप

गुजरात में भारी तबाही

गुजरात में तूफान के आनेे के समय हवा की रफ्तार लगभग 120 किमी/ घंटा होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। साथ ही ये भी बताया जा रहा है कि गुजरात में भारी तबाही हो सकती है।

स्थानीय प्रशासन ने अभी तक अरब सागर के डीप डिप्रेशन के चलते गुजरात के समुद्री तटीय इलाकों में एक नंबर का सिग्नल जारी किया है, इसके साथ ही मछुआरों को समुंद्र में न जाने की सलाह दी है।

भारतीय मौसम विभाग बता चुका है कि चक्रवात ओमान-मस्कत के पास केंद्रित है, लेकिन 3-4 दिन में यह गुजरात की ओर तेजी से बढ़ेगा। ऐसा माना जा रहा है कि जब ये चक्रवात जमीन से टकराएगा उस समय हवा की गति 120 किमी/ घंटा रहेगी।

ये भी पढ़ें....साक्षी-अजितेश बवाल: फिर गरमाया ये मुद्दा, युवक के फोन ने मचाया घमासान

आगे तेजी से बढ़ता जाएगा

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटे के दौरान दक्षिण-पूर्व और पूर्व मध्य अरब सागर के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनेगा और इससे आगे तेजी से बढ़ता जाएगा।

आगे बताया कि 3 जून तक गुजरात और उत्तर महाराष्ट्र के तटों पर टकराने के बाद उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। गुजरात में इस तूफानी चक्रवात से सौराष्ट्र, पोरबंदर, अमरेली, जूनागढ़, राजकोट और भावनगर आदि जिलों को नुकसान होने का अनुमान जताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें....हुआ भीषण धमाका: आसमान में आग की लपटें, मंगल ग्रह पर जाने की थी तैयारी

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story