×

खुद की शादी में नहीं पहुंचा जवान, ये कहानी कर देगी आपके रोंगटे खड़े

देश की आन-बान-शान पर कुर्बानी के तैयार सेना के जवान हर परिस्थिति में देश की सेवा में तत्पर रहते हैं। लेकिन इन सबके बीच जवानों की निजी जिंदगी के भी कुछ कार्य होते हैं, जो कभी-कभी देश सेवा के चलते छुट जाते हैं।

Shreya
Published on: 20 Jan 2020 6:33 AM GMT
खुद की शादी में नहीं पहुंचा जवान, ये कहानी कर देगी आपके रोंगटे खड़े
X
खुद की शादी में नहीं पहुंचा जवान, ये कहानी कर देगी आपके रोंगटे खड़े

नई दिल्ली: देश की आन-बान-शान पर कुर्बानी के तैयार सेना के जवान हर परिस्थिति में देश की सेवा में तत्पर रहते हैं। लेकिन इन सबके बीच जवानों की निजी जिंदगी के भी कुछ कार्य होते हैं, जो कभी-कभी देश सेवा के चलते छुट जाते हैं। कुछ ऐसा ही मामला आया है कश्मीर घाटी से। जहां पर सेना का जवान बर्फबारी के चलते अपनी ही शादी के दिन घर नहीं पहुंच सका।

कश्मीर घाटी में तैनात है जवान

सैनिक सुनील हिमाचल प्रदेश के मंडी इलाके का रहने वाला है और वह कश्मीर घाटी में तैनात है। बीते गुरुवार को एक जवान सुनील की शादी थी, लेकिन पिछले 2 हफ्तों से घाटी में लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी की वजह से सैनिक घाटी से बाहर नहीं निकल पाया। सैनिक की शादी की रस्में बुधवार से ही शुरु हो गई थीं और गुरुवार को बारात निकलनी थी। रस्में तो शुरु हो गईं लेकिन जवान खुद ही अपनी शादी में नहीं पहुंच पाया।

यह भी पढ़ें: करोड़ों ग्राहकों को SBI का तगड़ा झटका, बैंक ने लिया ये बड़ा फैसला

सेना के चिनार कॉर्प्स ने ट्वीट कर दी जानकारी

सुनील की शादी में परिवार के करीबी और सभी रिश्तेदार पहुंचे थे। 1 जनवरी से सुनील की छुट्टियां शुरू हो चुकी थीं। इस बात की जानकारी भारतीय सेना के चिनार कॉर्प्स ने ट्वीट के जरिए दी। उन्होंने रविवार को ट्वीट किया कि, जिंदगी इंतजार करेगी, यह एक वादा है। इंडियन आर्मी जवान ने कश्मीर घाटी में बर्फबारी के कारण शादी में नहीं पहुंच सका। चिंता मत करो जिंदगी इंतजार करेगा। नेशन फर्स्ट ऑलवेज (देश सबसे पहले है)। दुल्हन का परिवार नई तारीख पर शादी के लिए तैयार हो गए हैं।



यह भी पढ़ें: मची है लूट: ये बड़ी कार हो सकती है आपकी, मिल रही है बंपर छूट

रास्ता बंद होने के कारण घाटी में ही फंसा रह गया जवान

घाटी में तैनात सुनील हिमाचल के मंडी का रहने वाला है। पिछले दो हफ्तों से घाटी में बर्फबारी हो रही है और इस वजह से सभी रास्ते बंद हो गए हैं। जिसके चलते जवान सुनील बांदीपोरो में ही फंसा रह गया। घाटी से न निकल पाने की जानकारी जवान ने फोन पर अपने फैमिली को दी।

शादी की तारीख बढ़ाई गई आगे

सुनील ने जानकारी दी कि फ्लाइट टेक ऑफ नहीं कर सकती, इस वजह से घर आना असंभव होगा। वहीं दुल्हन के चाचा ने बताया कि, दोनों परिवारों की तरफ से शादी की सभी तैयारियां की जा चुकी थीं। सारे रिश्तेदार और करीबी भी पहुंच चुके थे। वह देश की सुरक्षा कर रहा है इसलिए हम सभी को उस पर गर्व है। उन्होंने कहा कि शादी की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है।

यह भी पढ़ें: गंगा यात्रा: गांव-शहरों का हो रहा कायाकल्प,’नदी नहीं संस्कार है, देश का श्रृगांर है गंगा’

Shreya

Shreya

Next Story