×

भूकंप के ताबड़तोड़ झटके: थर-थर कांप उठी धरती, जान बचा कर भागे लोग

दुनियाभर में लगातार आ रहे भूकंप के झटके थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसे में भारत और पूर्वी जियांग सीमा पर भूकंप के तेज तर्रार झटके महसूस किए गए हैं।

Newstrack
Published on: 9 Aug 2020 11:07 AM GMT
भूकंप के ताबड़तोड़ झटके: थर-थर कांप उठी धरती, जान बचा कर भागे लोग
X
भूकंप के ताबड़तोड़ झटके: थर-थर कांप उठी धरती, जान बचा कर भागे लोग

नई दिल्ली। दुनियाभर में लगातार आ रहे भूकंप के झटके थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसे में भारत और पूर्वी जियांग सीमा पर भूकंप के तेज तर्रार झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी देते हुए नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने बताया कि भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 4.1 रही। विभाग ने आगे बताया कि भूकंप के झटके 2.20 बजे महसूस किए गए। इससे पहले शनिवार की सुबह ओडिशा के लोगों की भूकंप से साथ हुई।

ये भी पढ़ें... हो जाइए तैयार: Xiaomi ला रहा ये धांसू स्मार्टफोन, 11 अगस्त को हो रहा लॉन्च

वैज्ञानिकों की नींद उड़ी

भूकंप के झटकों से दुनियाभर के वैज्ञानिकों की नींद उड़ी हुई है। अब भारत और जियांग बॉर्डर पर भूंकप के झटके से एक बार फिर सकते में आ गई। इसके साथ ही बीते दिन यानी शनिवार को प्रदेश के बरहामपुर क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए। झटकों की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 3.8 मापी गई।

इसके साथ ही ओडिशा के अलावा असम में भी भूकंप के झटकों महसूस किए गए हैं। हालांकि, दोनों ही जगहों में से कहीं भी किसी प्रकार के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

ये भी पढ़ें...यूपी में खूनी खेल: कूड़े पर मचा घमासान, दबंगों ने घर में घुसकर किया ये हाल

भूकंप का केंद्र

भूकंप विज्ञान विभाग के अनुसार, ओडिशा के बरहामपुर में सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर भूकंप ने दस्तक दी थी। भूकंप का केंद्र बरहामपुर के वेस्ट-साउथ-वेस्ट (WSW) से 73 किमी के आसपास बताया जा रहा है।

तड़के भूकंप ने दस्तक दी

भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.8 नापी गई। इस भूकंप से अभी तक किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। ओडिशा के अलावा पूर्वोत्तर राज्य असम के सोनितपुर में भी सोमवार को तड़के भूकंप ने दस्तक दी।

भूकंप का समय सुबह 5 बजकर 26 मिनट बताया जा रहा है। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.5 दर्ज की गई। यहां भी किसी प्रकार के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

ये भी पढ़ें...काकोरी कांड के बाद भगत सिंह ने लिखी थी ये किताब, इसे पढ़कर खौल उठेगा खून

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story