×

एक भारत श्रेष्ठ भारत: केंद्र सरकार ने आयोजित किया बेविनार, ये दिग्गज हुए शामिल

केंद्र सरकार ने आज एक भारत श्रेष्ठ भारत विषय पर एक बेविनार का आयोजन किया गया। बेविनार में बड़ी संख्या मे पत्रकारों और बुद्ध जीवियों ने हिस्सा लिया।

Newstrack
Published on: 11 Aug 2020 1:15 PM GMT
एक भारत श्रेष्ठ भारत: केंद्र सरकार ने आयोजित किया बेविनार, ये दिग्गज हुए शामिल
X
केंद्र सरकार ने 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' विषय पर बेविनार का किया आयोजन

लखनऊ: केंद्र सरकार ने आज एक भारत श्रेष्ठ भारत विषय पर एक बेविनार का आयोजन किया गया। बेविनार में बड़ी संख्या मे पत्रकारों और बुद्ध जीवियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर मनोज दीक्षित ने बेविनार में कहा कि भारत की विविधता शुरू से इसकी पहचान और ताकत रही है। उन्होने कहा कि आधुनिक संदर्भो में देश की इसी विविधता में एकता को परिभाषित करने की आवश्यकता है। प्रोफेसर दीक्षित ने कहा कि आर्थिक प्रतियोगिता के युग में सांस्कृतिक समभाव को बढ़ावा देना काफी महत्वपूर्ण होगा।

ये भी पढ़ें: बड़े काम के रसगुल्ले: पीलिया में हैं सबसे ज्यादा लाभकारी, जानें क्या हैं गुण

मेघालय के राज्यपाल ने कही ये बात

बेविनार में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए मेघालय के राज्यपाल तथागत राय ने कहा कि भारत विविधता में एकता देश रहा हैै। उन्होने कहा कि क्षेत्रीय भाषा, बोली, संस्कृति और परम्पराए भले ही भिन्न-भिन्न हों, लेकिन भारत की आत्मा एक है। उन्होने कहा कि मेघालय एक छोटा प्रदेश है और यहां पर 70 प्रतिशत् भूभाग वनों से घिरा है। प्राकृतिक सौन्दर्य की दृष्टि से मेघालय अतुलयनीय है। उत्तरप्रदेश सहित भारत के अन्य प्रदेशो से लोगो को यहां आना चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि सांस्कृतिक मूल्यों को समझने के लिए मेघालय के लोगो को भी उत्तरप्रदेश जाना चाहिए।

भारत की संस्कृति पूरी दुनिया में बेजोड़ है...

उत्तरप्रदेश के विधायक पंकज सिंह ने कहा कि भारत की संस्कृति पूरी दुनिया में वेजोड़ है। उन्होने कहा कि यहां की विशेषता है कि किसी का मूल्याकंन इस बात से नहीं किया जाता है कि वह कितने बड़े भूभाग का मालिक है, बल्कि इस बात से किया जाता है कि उसने कितना बड़ा त्याग किया है। पंकज सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश भारत का हृदय प्रदेश है। यह राम कृष्ण और बुद्ध और महावीर का प्रदेश है। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश ने देश को कई प्रधानमंत्री दिये है।

ये भी पढ़ें: बड़ी चमत्कारी दवा: तेजी से ठीक हो रहे कोरोना के मरीज, बस डोज पर देना होगा ध्यान

प्रदेश की विविधता की चर्चा करते हुए उन्होने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने एक जिला एक उत्पाद योजना के जरिए प्रदेश की अर्थव्यवस्था को ही बढ़ावा नही दिया है बल्कि यहां की संस्कृति को भी फलने फूलने का मौका दिया है।

पूरे देश में चलाया जा रहा अभियान

इससे पहले अपर महानिदेशक रीजन आर.पी. सरोज ने विषय की स्थापना करते हुए कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान पूरे देश मे चलाया जा रहा है। इसमे विभिन्न राज्यों को आपस मेें जोड़ा गया है। उत्तर प्रदेश को मेघालय और अरूणाचल प्रदेश के साथ जोड़ा गया है। सरोज ने कहा कि पीआईबी सहित सूचना और प्रसारण मंत्रालय की विभिन्न ईकाईयो द्वारा इस अभियान के तहत कार्य किया जा रहा है।

आरओबी के उपनिदेशक सुनील शुक्ला ने इस अभियान को लेकर क्षेत्र मे चलाये जा रहे कार्यक्रमो की चर्चा की। पीआईबी लखनऊ के उपनिदेशक डाॅ श्रीकांत श्रीवास्तव ने अतिथियो का स्वागत और कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम की संकल्पना सुशील कुमार प्रजापति, पुलकित एवं श्याम ने किया।

ये भी पढ़ें: अमेरिका का बुरा हाल: उपद्रव की चपेट में शिकागो, सालों पुराना है इतिहास

Newstrack

Newstrack

Next Story