×

किसान आंदोलन: भारत बंद- दिल्ली व्यापारियों का ऐलान, कल बंद रहेंगी सभी मंडियां

किसान नेता डॉ. दर्शन पाल ने कहा कि कल पूरे दिन बंद रहेगा। दोपहर 3 बजे तक चक्का जाम होगा। यह एक शांतिपूर्ण बंद होगा। हम अपने मंच पर किसी भी राजनीतिक नेता अनुमति नहीं देंगे।

Newstrack
Published on: 7 Dec 2020 10:11 AM GMT
किसान आंदोलन: भारत बंद- दिल्ली व्यापारियों का ऐलान, कल बंद रहेंगी सभी मंडियां
X
किसान आंदोलन Live: विरोध में खिलाड़ी: निकले अवॉर्ड वापस के लिए, पुलिस ने रोका

नई दिल्ली: मोदी सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का आज 12वां दिन है। किसान दिल्ली की सीमाओं को घेर कर बैठे हुए हैं और सरकार से कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। वहीं किसान संगठनों ने 8 दिसंबर को भारत बंद का आह्वाहन किया है। किसानों के भारत बंद को कई राजनीतिक दलों और संगठनों ने अपना समर्थन दिया है।

Live Updates...

कल यानि कि 8 नवंबर को भारत बंद को 24 दलों का समर्थन मिल है

1. Congress

2. CPI(M)

3. DMK

4. CPI

5. RJD

6. NCP

7. JMM

8. SP

9. Shiv Sena

10. SAD

11.CPI(ML)

12. PAGD (Gupkar Alliance)

13. TMC

14. TRS

15. AIMIM

16. AAP

17. PWP

18. BVA

19. RSP

20. FB

21. SUCI (C)

22. Swaraj India

23. JD (S)

24. BSP

मंच पर किसी नेता को इजाजत नहीं-किसान संगठन

सिंधु बॉर्डर पर किसान नेता निर्भय सिंह धुडिके ने कहा कि हमारा विरोध केवल पंजाब तक सीमित नहीं है। कनाडा से जस्टिन ट्रूडो जैसे दुनिया भर के नेता भी हमें समर्थन दे रहे हैं। हमारा शांतिपूर्ण विरोध है। वहीं किसान नेता डॉ. दर्शन पाल ने कहा कि कल पूरे दिन बंद रहेगा। दोपहर 3 बजे तक चक्का जाम होगा। यह एक शांतिपूर्ण बंद होगा। हम अपने मंच पर किसी भी राजनीतिक नेता अनुमति नहीं देंगे।

शाम 5 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस

भारत बंद से पहले आज शाम पांच बजे किसान संगठन सिंधु बॉर्डर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। किसानों ने ऐलान किया है कि मंगलवार को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक भारत बंद रहेगा।

ये भी पढ़ें: सपाइयों-पुलिस में घमासान: मेरठ में किसान यात्रा पर बवाल, 50 कार्यकर्ता हिरासत में

CM योगी का विपक्ष पर निशाना बोले, कुछ पार्टियां माहौल ख़राब कर रही हैं

- किसान आन्दोलन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक दलों का दोहरा चरित्र सामने आया है। महौल ख़राब किया जा रहा है।

-केंद्र ने किसानों के लिए क्रांतिकारी कदम उठाये हैं।

-सीएम योगी ने अपने भाषण में कहा कि विपक्षी दलों को जनता से माफ़ी मांगनी चाहिए।

cm yogi on kissan andolan

अवॉर्ड वापस करने जा रहे खिलाड़ियों को रोका गया

-दिल्ली पुलिस ने करीब 30 खिलाड़ियों को राष्ट्रपति भवन जाने से रोका है। ये सभी कृषि कानून के विरोध में अवॉर्ड वापस करने राष्ट्रपति भवन की ओर मार्च कर रहे थे।

-सपा की किसान यात्रा में शामिल होने के लिए अखिलेश यादव अपने आवास से निकले, इस दौरान उनकी पुलिसकर्मियों से झड़प हो गयी।

ये भी पढ़ें: हाथरस में छात्रवृत्ति घोटाला, सपा के जिलाध्यक्ष हुए गिरफ्तार

अखिलेश की अपील- किसान-यात्रा में शामिल हों!

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कर कहा कि क़दम-क़दम बढ़ाए जा, दंभ का सर झुकाए जाये जा, जंग है ज़मीन की, अपनी जान भी लगाए जा... किसान-यात्रा’ में शामिल हों!'

सीएम केजरीवाल की किसानों से मुलाकात, पहुंचे सिंघु बॉर्डर

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों से मुलाकात की। इसके लिए सीएम केजरीवाल सिंधु बॉर्डर पहुंचें। उनके साथ दिल्ली सरकार के कई मंत्री मौजूद हैं। सीएम केजरीवाल ने यहां किसानों का हाल जाना और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

CM Arvind Kejriwal

केजरीवाल बोले- सीएम नहीं सेवक बनकर आया हूँ

सीएम केजरीवाल ने किसानों से मुलाकात के दौरान कहा- मैं किसानों की मांग से सहमत हूं। मुझे लगता है उनकी सभी मांग जायज है। सरकार को उनकी बात माननी चाहिए।

किसानों से सीएम ने कहा कि मैं यहां मुख्यमंत्री बनकर नहीं आया हूं, सेवक बनकर आया हूं। यहां कुछ पानी की दिक्कत है। उसे ठीक कर लिया जाएगा। वहीं भारत बंद का समर्थन भी किया।

ये भी पढ़ें: विपक्ष में आकर शरद पवार ने बदला रंग, कृषि मंत्री रहते की थी मुक्त बाजार की वकालत

सपा के दो एमएलसी गिरफ्तार

लखनऊ में सपा के एमएलसी राजपाल कश्यप और आशु मलिक जब विक्रमादित्य मार्ग स्थित पार्टी दफ्तर जाने का प्रयास कर रहे थे तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। राजपाल कश्यप ने कहा कि ये अघोषित इमरजेंसी है। आखिर अखिलेश यादव को क्यों रोका जा रहा है?

यूपी के हर जिले में अखिलेश की किसान यात्रा

समाजवादी पार्टी ने किसानों के समर्थन में सोमवार को प्रदेश के हर जिले में किसान यात्रा निकालने का एलान किया है। पार्टी के मुखिया और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कन्नौज में निकाली जाने वाली पदयात्रा में शामिल होने की घोषणा की है मगर इससे पहले ही लखनऊ स्थित अखिलेश यादव के आवास का पूरा इलाका सील कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें: भारत बंद का असर: जान लें क्या-क्या खुलेगा, कैसा रहेगा सामान्य जनजीवन

अखिलेश के आवास से कार्यालय तक का रास्ता सील

गौतमपल्ली से लेकर अखिलेश यादव के घर तक पूरे विक्रमादित्य मार्ग पर बैरिकेडिंग लगाकर पूरे रास्ते को बंद कर दिया गया है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के जमावड़े की आशंका से विक्रमादित्य मार्ग पर भारी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।

8 को भारत बंद, ये दल कर रहे समर्थन

कांग्रेस, टीआरएस, द्रमुक, शिवसेना, सपा, राकांपा और आप सहित अन्य पार्टियों ने केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों के ‘भारत बंद’ के आह्वान के प्रति अपना समर्थन जताया है। न विपक्षी पार्टियों से पहले शनिवार को तृणमूल कांग्रेस, राजद और वाम दलों ने भी बंद का समर्थन किया था. दस केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने भी बंद का समर्थन किया है

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story