×

शोक में डूबा देश: मोदी-शाह समेत सभी दिग्गज नेता हुए दुखी, एक और सूरज अस्त

गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा का निधन हो गया है। बता दें, मृदुला सिन्हा शुरू से ही जनसंघ से जुड़ी थी। साथ ही भाजपा की प्रभावी नेता भी थी। मृदुला के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने दुख जाहिर किया है। पूरे देश में शोक की लहर है।

Newstrack
Published on: 18 Nov 2020 12:26 PM GMT
शोक में डूबा देश: मोदी-शाह समेत सभी दिग्गज नेता हुए दुखी, एक और सूरज अस्त
X
गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा का निधन हो गया है। बता दें, मृदुला सिन्हा शुरू से ही जनसंघ से जुड़ी थी। साथ ही भाजपा की प्रभावी नेता भी थी।

नई दिल्ली: देशभर के लिए शोक की खबर है। गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा का निधन हो गया है। बता दें, मृदुला सिन्हा शुरू से ही जनसंघ से जुड़ी थी। साथ ही भाजपा की प्रभावी नेता भी थी। मृदुला के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने दुख जाहिर किया है। पूरे देश में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मृदुला सिन्हा जी हमेशा जनसेवा को लेकर अपने प्रयासों के लिए याद की जाएंगी। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं.

ये भी पढ़ें... 26 को होगा विरोध: निजीकरण को लेकर बिजलीकर्मियों का ऐलान, जमकर करेंगे प्रदर्शन

जितनी तारीफ की जाए, उतनी कम

मृदुला सिन्हा की जितनी तारीफ की जाए, उतनी कम होगी। मृदुला एक कुशल लेखक थीं, जिन्होंने संस्कृति के साथ-साथ साहित्य की दुनिया में भी बहुत बड़ा योगदान दिया है।

पीएम मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि गोवा की पूर्व राज्यपाल व वरिष्ठ भाजपा नेता मृदुला सिन्हा जी का निधन बहुत दुखद है। उन्होंने जीवन पर्यन्त राष्ट्र, समाज और संगठन के लिए काम किया। वह एक निपुण लेखिका भी थीं, जिन्हें उनके लेखन के लिए भी सदैव याद किया जाएगा। उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। ॐ शान्ति।

Mridula Sinha फोटो-सोशल मीडिया

आगे उन्होंने कहा- गोवा की पूर्व राज्यपाल व वरिष्ठ भाजपा नेता मृदुला सिन्हा जी का निधन बहुत दुःखद है। उन्होंने जीवन पर्यन्त राष्ट्र, समाज और संगठन के लिए काम किया। वह एक निपुण लेखिका भी थी, जिन्हें उनके लेखन के लिए भी सदैव याद किया जाएगा। उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ। ॐ शान्ति

ये भी पढ़ें...भाजपा पर हमलावर हुये राजभर, बोले सबसे बड़ी झुठ बोलने वाली पार्टी भाजपा

अद्भूत महिला

बता दें, 27 नवंबर 1942 को बिहार के मुजफ्फरनगर में जन्मीं मृदुला सिन्हा गोवा की पहली महिला राज्यपाल थीं। इसके साथ ही राजनीति के अलावा साहित्य की दुनिया में भी उनका नाम काफी ऊंचा था। उन्होंने अपने जीवन में 46 से ज्यादा किताबें लिखीं हैं। विजयाराजे सिंधिया पर लिखी उनकी किताब ‘एक थी रानी ऐसी भी’ पर फिल्म भी बनी थी। वे अद्भूत महिला थी।

मृदुला सिन्हा के पति डॉक्टर रामकृपाल सिन्हा बिहार में कैबिनेट मंत्री और केंद्र सरकार में राज्य मंत्री रहे। साथ ही अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के दौरान मृदुला सिन्हा केंद्रीय समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष रहीं। फिर बाद में उन्हें गोवा की राज्यपाल बनाया गया था। आज पूरी भाजपा पार्टी में शोक की लहर है।

ये भी पढ़ें...आ रहा दमदार Vivo: लॉन्च करने जा रहा नया ऑपरेटिंग सिस्टम, जानें इसकी खास बातें

Newstrack

Newstrack

Next Story