×

BJP के दिग्गज नेता का निधन, पार्टी में शोक की लहर, नेताओं ने जताया दुख

बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन चरण सेठी का निधन हो गया। उन्होंने 79 साल की उम्र में ओडिशा के भुवनेश्वर में एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। अर्जुन चरण सेठी साल 2000 से 2004 के दौरान अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय जल संसाधन मंत्री थे।

Dharmendra kumar
Published on: 9 Jun 2020 5:40 AM GMT
BJP के दिग्गज नेता का निधन, पार्टी में शोक की लहर, नेताओं ने जताया दुख
X

नई दिल्ली: बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन चरण सेठी का निधन हो गया। उन्होंने 79 साल की उम्र में ओडिशा के भुवनेश्वर में एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। अर्जुन चरण सेठी साल 2000 से 2004 के दौरान अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय जल संसाधन मंत्री थे।

बीजेपी से पहले अर्जुन चरण सेठी नवीन पटनायक की पार्टी बीजू जनता दल (बीजेडी) में थे। अर्जुन चरण सेठी आठ बार सांसद रहे और दो बार वो ओडिशा विधानसभा के सदस्य। सेठी कई सालों तक बीजेडी में रहे, लेकिन वह 2019 में बीजेपी में शामिल हो गए थे।

यह भी पढ़ें...बैंक ग्राहकों को बड़ा तोहफा! SBI में नया नियम लागू, 10 जून से मिलेगा ये फायदा

अर्जुन चरण सेठी का 18 सितंबर 1941 को जन्म हुआ था। अर्जुन चरण सेठी ने ओडिशा के भद्रक से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आई) के टिकट पर साल 1971 में पहली बार लोकसभा चुनाव जीते थे। इसके बाद वो 1980 में भी इसी सीट से जीत हासिल की।

यह भी पढ़ें...राज्यसभा चुनाव: ऐसे छिपाये गए कांग्रेस विधायक, भाजपा ने जाहिर की नाराजगी

साल 1991 में एक बार फिर भद्रक से ही उन्होंने जनता दल के टिकट पर लोकसभा सांसद चुने गए। इसके बाद वो 1998, 1999, 2004 और फिर 2009 में बीजू जनता दल के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़े और हर बार जीत हासिल की।

यह भी पढ़ें...राहुल गांधी का राजनाथ सिंह पर पलटवार, पूछा ये बड़ा सवाल

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं इस्पात मंत्री धमेंद्र प्रधान ने सेठी के निधन पर गहरा शोक व्‍यक्‍त किया है। उन्होंने कहा कि राज्य की राजनीति में एक रिक्‍तता पैदा हो गई है। ओडिशा विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रदीप्त कुमार नाईक और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष समीर मोहंती ने भी सेठी के निधन पर दुख व्यक्त किया।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story