×

कांप उठे लोग: अभी-अभी हुआ भयानक हादसा, बिछ गईं लाशें

महाराष्ट्र से बड़ी खबर हैं। शुक्रवार को यहां एक बड़ी दुर्घटना हो गयी। इस दुर्घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया।

Shivani Awasthi
Published on: 21 Feb 2020 7:25 AM GMT
कांप उठे लोग: अभी-अभी हुआ भयानक हादसा, बिछ गईं लाशें
X

मुंबई: महाराष्ट्र से बड़ी खबर हैं। शुक्रवार को यहां एक बड़ी दुर्घटना हो गयी। इस दुर्घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया। बता दें कि जीप और बस के बीच जोरदार भिड़ंत हो गयी। इस घटना में चार लोगों की मौत हो जाने की सूचना मिल रही है। वहीं दस लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। घायलों को इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। मामले में पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

सोलापुर में जीप-बस में टक्कर, 4 लोगों की मौत

मामला महाराष्ट्र के सोलापुर जिले का है। शुक्रवार को यहां तेज रफ़्तार जीप और बस के बीच बड़ी टक्कर हो गयी। हादसा इतना भीषण था कि कुछ मिनटों में ही चीख पुकार मच गयी। इस दौरान चार लोगों की मौत हो गयी। वहीं दस लोग गंभीर घायल हो गये। स्थानीय लोग ये मंजर देख सहम गये। इस घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गयी।

ये भी पढ़ें: खुला 2 महीने से बंद रास्ता: अब हो गया बंद, शाहीनबाग के चलते था बुरा हाल

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया, वहीं घायलों को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

दो हादसों में 9 अन्य लोगों की मौत:

बता दें कि शुक्रवार को दो और बड़े हादसे हुए हैं। इनमें एक हादसा राजस्थान में हुआ जिसमें 6 लोगों की मौत हो गयी, तो दूसरा मध्य प्रदेश में हुआ, जहां 3 के मरने की खबर है। दरअसल, राजस्थान राज्य के हनुमानगढ़ जिले में शुक्रवार सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 3 लोग घायल हो गए। यह हादसा जिले के पल्लू थाना क्षेत्र के पुरबसर गांव के पास हुआ। यहां सत्संग से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी जीप एक ट्रक से टकरा गई। ट्रक-जीप के बीच यह भिड़ंत इतनी भीषण थी की जीप के परखच्चे उड़ गए।

ये भी पढ़ें: इस देश ने किया बड़ा ऐलान: विदेशी मुस्लिम इमामों के यहां आने पर लगा दी रोक

डूब की तीन लोगों से भरी कार:

वहीं मध्य प्रदेश के भिंड में शिवरात्रि के मौके पर कांवड़ लेकर दर्शन करने पहुंचे तीन युवकों की हादसे में मौत हो गयी। तीन युवक अपनी कार से वन खंडेश्वर मंदिर आये थे। इसी दौरान उनकी कार गौरी सरोवर में डूब गयी। जानकारी के मुताबिक, हादसा आधी रात करीब ढाई बजे हुआ। जानकारी के बाद कलेक्टर और एसपी टीम सहित मौके पर पहुंच गए और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद कार को सरोवर से निकाला गया।

ये भी पढ़ें: अभी-अभी श्रद्धालुओं के उड़े चीथडें: खौफनाक मंजर देख कांप उठे लोग

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story