×

पहले कराई मेंढक-मेंढकी की शादी, जब आई ये बड़ी आफत तो कराया तलाक

सूखा पड़ने से परेशान लोग बारिश के लिए कई उपाय करते हैं। इस कड़ी में मध्य प्रदेश में दो महीने पहले बारिश के लिए मेंढक और मेंढकी की शादी रचाई गई थी। इसके बाद से प्रदेश में इतनी बारिश हुई कि यहां बाढ़ ने तबाही मचानी शुरू कर दी है।

Dharmendra kumar
Published on: 22 April 2023 11:18 AM GMT
पहले कराई मेंढक-मेंढकी की शादी, जब आई ये बड़ी आफत तो कराया तलाक
X

नई दिल्ली: सूखा पड़ने से परेशान लोग बारिश के लिए कई उपाय करते हैं। इस कड़ी में मध्य प्रदेश में दो महीने पहले बारिश के लिए मेंढक और मेंढकी की शादी रचाई गई थी। इसके बाद से प्रदेश में इतनी बारिश हुई कि यहां बाढ़ ने तबाही मचानी शुरू कर दी है।

बाढ़ से परेशान होकर अब इन मेंढकों का तलाक करा दिया गया है ताकि भीषण बारिश रुक जाए। ओम शिवसेना शक्ति मंडल ने इन मेंढकों की शादी कराई थी और उसी ने इनका तलाक भी कराया है।

यह भी पढ़ें...बैंक रहेंगे बंद: अभी-अभी हुई ये बड़ी घोषणा, पढ़ें ये पूरी खबर

इस संगठन ने बारिश के देवता इंद्र को खुश करने के लिए 19 जुलाई को एक मेंढक और मेंढकी की शादी कराई थी। उस समय पूरे मध्य प्रदेश में सूखे जैसे हालात बन गए थे। हालांकि, अब भोपाल में पिछले 13 सालों में सबसे ज्यादा बारिश होने के चलते बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है, जिससे लोग काफी परेशान हैं।

2019 में मध्य प्रदेश में बुधवार तक 26 पर्सेंट अधिक बारिश हो चुकी थी। बारिश को रोकने की मंशा लेकर ओम शिवसेवा शक्ति मंडल ने मेंढकों का तलाक करवाया है। इंद्रपुरी के एक मंदिर में तलाक करवाया गया, जहां मंत्रोच्चारण और विधि-विधान से प्रतीकात्मक मेंढकों को अलग-अलग किया गया।

यह भी पढ़ें...‘लैंडर विक्रम’ पर अब आई ये जानकारी, इन तीन बड़े कारणों से बिगड़ी लैंडिंग!

15 सितंबर तक होती रहेगी बारिश

राजधानी भोपाल में भारी बारिश लोगों के लिए मुसीबत बनकर आई है। शहर के कई निचले इलाके पानी में डूब गए हैं। वहीं, 2016 के बाद पहली बार कोलार डैम के गेट खोलने पड़े हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक सेंट्रल एमपी के ऊपर मॉनसूनी हवाओं की वजह से कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसकी वजह से राज्य में 15 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें...भोपाल में गणपति विसर्जन के दौरान पलटी नाव,11 लोगों की मौत, चार लापता

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story