×

विधानसभा परिसर से भागे नेता! परिसर के बाहर फेंका ग्रेनेड, इस संगठन ने ली जिम्मेदारी

हैंड ग्रेनेड विधानसभा परिसर के बाहर थांगमीबांध क्लब के पास फेंका गया। इस दौरान वहां मौजूद सीआरपीएफ के दो जवानों के घायल होने की खबर है। फिलहाल अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि बम किसने फेंका है।

Harsh Pandey
Published on: 22 Nov 2019 2:26 PM GMT
विधानसभा परिसर से भागे नेता! परिसर के बाहर फेंका ग्रेनेड, इस संगठन ने ली जिम्मेदारी
X

इंफाल: मणिपुर विधानसभा परिसर में अचानक अफरा-तफरी मच गई, जब विधानसभा परिसर के बाहर हैंड ग्रेनेड फेंका गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हैंड ग्रेनेड विधानसभा परिसर के बाहर थांगमीबांध क्लब के पास फेंका गया। इस दौरान वहां मौजूद सीआरपीएफ के दो जवानों के घायल होने की खबर है। फिलहाल अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि बम किसने फेंका है।

यह भी पढ़ें. तो इमरान देंगे इस्तीफा! मौलाना का प्लान-B हुआ तैयार, पाक PM की टेंशन टाइट

बताते चलें कि गुरुवार को भी मणिपुर में म्यांमार सीमा के पास सेना के असम राइफल कैंप पर तड़के उग्रवादियों ने हमला कर दिया था।

हालांकि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ था। जवानों की मुस्तैदी से उग्रवादियों के मंसूबे पूरे नहीं हो सके थे।

यह भी पढ़ें. भूखा मरेगा पाकिस्तान! इन देशों के सामने झोली फैलाने को तैयार

अधिकारियों ने बताया...

अधिकारियों ने बताया कि यह घंटना चंदेल जिले की है। उग्रवादियों ने सैन्य कैंप में बम फेंके हैं। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कुछ मिनटों तक दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी भी की गई। जल्द ही उग्रवादी नजदीक की पहाड़ी से भागने पर मजबूर हो गए। यह सीमा चौकी चंदेल जिले के सेहलॉन गांव में है।

यह भी पढ़ें- कांपा पाकिस्तान! अभी-अभी भारत को मिली बड़ी कामयाबी, आतंकियों में हायतौबा

जानकारी के लिए बता दें कि प्रतिबंधित संगठन पीपुल्स फ्रंट और मणिपुर नागा पीपुल्स फ्रंट ने प्रेस रिलीज जारी कर इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।

यह भी पढ़ें. पाकिस्तान को आया चक्कर! सीमा पर तैनात हुए लाखों की संख्या में सैनिक

यह भी पढ़ें. पाकिस्तान डरा! अब भारत करेगा बुरा हाल, वायुसेना का बहुत बड़ा है प्लान

यह भी पढ़ें. पाक को अमेरिका की चेतावनी! तिलमिलाया चीन तो भारत खुश

Harsh Pandey

Harsh Pandey

Next Story