×

मौत की बारिश! कई लोगों को बहा ले गया पानी का सैलाब, तबाही से कोहराम

बारिश और बाढ़ के कारण गुजरात में 9 लोगों की मौत हो गयी। वहीं करीब 78 लोगों को बाढ़ से रेस्क्यू कर बचा लिया गया। मौसम विभाग ने अत्यधिक बारिश के आसार बताए है।

Shivani
Published on: 25 Aug 2020 6:00 AM GMT
मौत की बारिश! कई लोगों को बहा ले गया पानी का सैलाब, तबाही से कोहराम
X
Gujarat heavy rain flood kills 9 NDRF rescue 59 people

अहमदाबाद: बारिश और बाढ़ के कारण गुजरात में 9 लोगों की मौत हो गयी। वहीं करीब 78 लोगों को बाढ़ से रेस्क्यू कर बचा लिया गया। मौसम विभाग ने यहां अत्यधिक बारिश का पूर्वानुमान बताया है। ऐसे में स्थिति और खराब होने की संभावना के चलते अलर्ट जारी कर दिया गया है। बाढ़ से गुजरात के कई जिले बहुत बुरी तरह प्रभावित हैं। इनमे राजकोट, कच्छ, सौराष्ट्र, अहमदाबाद, मेहसाणा और साबरकांठा का नाम शामिल है।

गुजरात में तेज बारिश और बाढ़ से हालात बिगड़े

गुजरात के कई हिस्सों में बारिश और बाढ़ के मद्देनजर अलर्ट जारी हुआ है। कई इलाकों में बाढ़ से बने हालातों के कारण लोग फंस गए हैं। एनडीआरएफ की टीम उनको रेस्क्यू कर रही है। बताया जा रहा है कि 9 लोग बाढ़ में बह गए, जिनका अबतक कुछ पता नहीं चला। खेत और घर तबाह हो गए हैं। राज्य में कई नदियां उफान पर हैं। वहीं 28 अगस्त तक और अधिक बारिश होने के आसार के बाद राज्य में दहशत का माहौल बन गया है।

ये जिले बाढ़ से प्रभावित

राजकोट में स्वामी नारायण मंदिर का पिछला हिस्सा बाढ़ की लहरों में डूब चुका है। यहां के कई बांधों में पानी का स्तर बढ़ रहा है जिससे निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।

ये भी पढ़ेंः अमेरिका में तबाही: भयानक तूफान की चपेट में आए हजारों लोग, 11 की मौत

बाढ़ में फंसे 50 लोगों को एनडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

मोरबी इलाके में बाढ़ में 50 लोग फंस गए, जिन्हे एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू किया। ये लोग एक गांव में अपने खेतों में फंस गए थे। कई घंटे के ऑपरेशन के बाद सभी को निकाल लिया गया। जिला प्रशासन ने इनके रहने का इंतजाम किया है।

अमरेली के कुकावाव के पास बाढ़ का प्रभाव बढ़ने से एक किसान ट्रैक्टर के साथ पानी में बह गया। गांव वालों की मदद से उसे तत्काल पानी से बाहर निकाला गया।

ये भी पढ़ेंः गोलीकांड से दहला UP: बीडीएस सदस्य की हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने की आगजनी

मछेन्द्रु नदी उफान पर

सोमनाथ में भारी बारिश की वजह से मछेन्द्रु नदी उफान पर है। यहां फोंफनी तहसील में ग्राम पंचायत की टंकी बाढ़ की चपेट में आ गई और कटान के चलते नदी की धार में बह गई।

ये भी पढ़ेंः कोरोना मरीज की किडनी गायब! मिली संदिग्ध हालत में लाश, BHU में मचा हंगामा

कच्छ में बाढ़ के सैलाब से तमाम छोटी बड़ी नदियां उफान पर हैं। लाखों लोगों की जिंदगी पर इसका असर पड़ रहा है। मकान, दुकान और खेत खलिहान सब बाढ़ की चपेट में हैं।

अहमदाबाद, मेहसाणा और साबरकांठा जिलों में 1900 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story