×

सरकारी कर्मचारियों को तोहफा: ये बड़ा ऐलान, दीवाली से पहले खाते में आएंगे 18 हजार

हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने कर्मचारियों को बोनस देने का फैसला किया है। मिली जानकारी के मुताबिक बोनस की राशि ग्रुप सी और ग्रुप डी के कर्मचारियों को ही मिलेगी।

Newstrack
Published on: 2 Nov 2020 3:22 PM GMT
सरकारी कर्मचारियों को तोहफा: ये बड़ा ऐलान, दीवाली से पहले खाते में आएंगे 18 हजार
X
हभौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति होगी। व्यापार में नई योजनाओं का श्रीगणेश संभव है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।

लखनऊ: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने दिवाली से पहले उनको तोहफा दिया है। केंद्र सरकार के बोनस देने के बाद अब राज्य सरकारें भी अपने कर्मचारियों को बोनस का सौगात दे रही हैं। अब इसी कड़ी में हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने कर्मचारियों को बोनस देने का फैसला किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक बोनस की राशि ग्रुप सी और ग्रुप डी के कर्मचारियों को ही मिलेगी। ग्रुप सी के कर्मचारियों के अकाउंट में दिवाली से पहले 18 हज़ार रुपए और ग्रुप डी के कर्मचारियों के अकाउंट में 12 हज़ार रुपए भेज दिए जाएंगे।

नियमित कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

राज्‍य सरकार की तरफ से कहा गया है कि बोनस सिर्फ नियमित कर्मचारियों को ही दिया जाएगा। नवंबर 2020 के पहले सप्‍ताह में यह पैसा खातों में जमा करा दिया जाएगा। सरकार के इस निर्णय से 2 लाख 29 हज़ार 631 कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। इसके कारण सरकार के खज़ाने पर 386 करोड़ रुपए का अतिरिक्‍त भार पड़ेगा।

ये भी पढ़ें...फिर गरजे रक्षामंत्रीः बोले भारत का है गिलगित, बाल्टिस्तान समेत पूरा PoK

इससे पहले मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने भी बड़ा ऐलान किया है। मध्य प्रदेश की सरकार ने 4.37 लाख कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग के तीसरी किस्त की 25 प्रतिशत राशि का एरियर देगी। यह रकम दिवाली से पहले ट्रांसफर कर दी जाएगी।

Government Employees Bonus

ये भी पढ़ें...हिन्दुओं पर हमला, फूंक दिये घरः गरमाई सियासत, कांग्रेस ने रखी ये मांग

केंद्र सरकार ने किया था बोनस देने का ऐलान

बीते दिनों केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को बोनस देने की घोषणा की थी। कैबिनेट की बैठक में 30.67 लाख कर्मचारियों को बोनस देने का सरकार ने निर्णय लिया था। यह राशि कर्मचारियों के खाते में ट्रांसफर की जानी है। इसस फैसले से रेलवे, डाकघर, रक्षा, ईपीएफओ (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन), ईएसआइसी समेत विभिन्न विभागों के कर्मचारी को फायदा मिलेगा। इस निर्णय से 30.67 लाख गैर-राजपत्रित सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ें...जम्मू-कश्मीर: जल्द होगा पंचायती चुनाव का एलान, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दिए संकेत

सरकार ने यह फैसला इसलिए लिया है कि त्योहारी सीजन के दौरान लोगों द्वारा किए जाने वाले खर्च को बढ़ावा दिया जाए। बता दें कि केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को दशहरा से पहले हर साल बोनस देती है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Newstrack

Newstrack

Next Story