×

हादसे से मचा कोहराम: उड़ते हुए खाई में गिरी कार, युवकों की दर्दनाक मौत

सेंट्रो कार में सवार होकर दो युवक छैला से सैंज की ओर जा रहे थे। इसी दौरान छैला कैंची मोड़ के पास अचानक कार ने अपना नियंत्रण खो दिया और लगभग 150 फीट नीचे गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें दोनों की दर्दनाक मौत हो गई।

Shreya
Published on: 15 Jan 2021 7:45 AM GMT
हादसे से मचा कोहराम: उड़ते हुए खाई में गिरी कार, युवकों की दर्दनाक मौत
X
हादसे से मचा कोहराम: उड़ते हुए खाई में गिरी कार, युवकों की दर्दनाक मौत

शिमला: खबर हिमाचल की राजधानी शिमला से है, जहां पर गुरुवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें दो युवकों ने अपनी जान गंवा दी। इनमें से एक की उम्र 24 साल तो एक की 25 साल थी। मिली जानकारी के मुताबिक, एक सेंट्रो कार ने छैला के पास अपना नियंत्रण खो दिया, जिससे वह जाकर खाई में गिर गई। डीएसपी (DSP) कुलविंद्र सिंह ने दोनों युवकों की मौत की पुष्टि की है।

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए दोनों शव

यह घटना गुरुवार रात करीब नौ बजे के आसपास की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिसके बाद शवों को परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: हाइवे बना मौत का सौदागर: दर्दनाक हादसे से लोगों की मौत, यहां दुर्घटनाओं से मातम

car accident (प्रतीकात्मक फोटो- सोशल मीडिया)

कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी

पुलिस ने घटना के संबंध में बताया कि दोनों युवक सेंट्रो कार में सवार होकर छैला से सैंज की ओर जा रहे थे। इसी दौरान छैला कैंची मोड़ के पास अचानक कार ने अपना नियंत्रण खो दिया और लगभग 150 फीट नीचे गहरी खाई में जा गिरी। यह हादसा इतना भयानक रहा कि कार के परखच्चे तक उड़ गए। इस हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: ओड़िशा के कलाकार का कमाल, सेना दिवस पर माचिस की तीलियों से बनाया टैंक

मामले की जांच में जुटी पुलिस

इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिस पर तत्काल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतकों को खाई से बाहर निकाला गया। मृतकों की पहचान चौपाल जिले के नेरवा निवासी 24 वर्षीय प्रांजय और शिमला के फागू के रहने वाले 25 वर्षीय मनोज वर्मा के रूप में की गई है। डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने मामले में कहा कि मामले में मुकदमा दर्ज कर, जांच की जा रही है औऱ हादसे की वजह का पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: राम मंदिर निर्माण के लिए अब तक किन-किन लोगों ने दिया चंदा, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स

पुणे-बेंगलुरु नेशनल हाईवे पर भी भयानक हादसा

वहीं इसके अलावा शुक्रवार सुबह पुणे-बेंगलुरु नेशनल हाईवे पर भयानक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां धारवाड़ नेशनल हाईवे पर एक मिनी बस और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में करीब 11 लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि कुछ अन्य यात्री भी बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। हादसे में घायल हुए लोगों को धारवाड़ के एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। हाईवे पर टूटी इस आफत से कोहराम मचा हुआ है। लोगों में बचने-बचाने का सिलसिला जारी है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story