×

पति रोज अपनी बेटी का करता था रेप, एक दिन पत्नी ने देख लिया, उठा लिया ये कदम

लॉकडाउन में भी हैवानियत की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला के समीप लंबलु का है। यहां एक पिता पर ही अपनी बेटी की अस्मत लूटने का आरोप लगा है।

Aditya Mishra
Published on: 25 May 2020 6:09 AM GMT
पति रोज अपनी बेटी का करता था रेप, एक दिन पत्नी ने देख लिया, उठा लिया ये कदम
X

हमीरपुर: लॉकडाउन में भी हैवानियत की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला के समीप लंबलु का है। यहां एक पिता पर ही अपनी बेटी की अस्मत लूटने का आरोप लगा है।

पुलिस ने रेप के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उक्त कार्रवाई में आरोपी की पत्नी की बड़ी भूमिका रही है। उसके हस्तेक्षप के बाद ही पुलिस ने उसके पति के खिलाफ ये कार्रवाई की है।

दरअसल मामला कुछ यूं है कि थाना हमीरपुर में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ जाकर अपनी 12 साल की बेटी से रेप करने करने की शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

पीड़िता का मेडिकल भी कराया गया। अब पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर उसके ही पति के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। रविवार को आरोपी की गिरफ्तारी की गई थी।

बड़ी खबर… ये रेप नहीं है रेप, आ गया हाई कोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला

क्या कहती है पुलिस

इस मामले में एसपी हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर ने भी रेप की पुष्टि कर दी है। उन्होंने बताया कि पीड़िता लड़की की मां की कम्प्लेन पर रेप करने वाले युवक के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। इस केस में पुलिस बारीकी से जांच कर कर रही है आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा, पीड़िता नाबालिग है। उसका परीक्षण पूर्ण करा लिया गया है।

लॉकडाउन में दरिंदगी: महिला से राशन डीलर ने राशन के बहाने किया रेप

6 महीने से अपनी ही बेटी की लूट रहा था इज्जत

पुलिस के मुताबिक उसके पास जो शिकायत दर्ज कराई गई है। उसके अनुसार लड़की की मां का कहना है कि उसका पति लगातार 6 महीने से उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

BJP नेता की बड़ी मांग, रेप के इस दोषी को सरकार करें जेल से रिहा

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story