×

उड़े 11 के चीथड़े: तत्काल बंद हुआ पूरा हाईवे, हादसे से कांप उठा गुजरात

वडोदरा में भीषण हादसे हाहाकार मच गया। वाघोडिया क्रॉसिंग हाईवे पर बुधवार सुबह दो ट्रकों की जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गई। साथ ही 17 लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए।

Newstrack
Published on: 18 Nov 2020 5:23 AM GMT
उड़े 11 के चीथड़े: तत्काल बंद हुआ पूरा हाईवे, हादसे से कांप उठा गुजरात
X
वडोदरा में भीषण हादसे हाहाकार मच गया। वाघोडिया क्रॉसिंग हाईवे पर बुधवार सुबह दो ट्रकों की जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गई। साथ ही 17 लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए।

वडोदरा: गुजरात के वडोदरा में भीषण हादसे हाहाकार मच गया। वाघोडिया क्रॉसिंग हाईवे पर बुधवार सुबह दो ट्रकों की जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गई। साथ ही 17 लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। ऐसे में बताया जा रहा है कि ये घटना सुबह तीन बजे हुई थी। इस हादसे से हाईवे पर भयंकर जाम लग गया है। इस घटना के बारे में इससे ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।

ये भी पढ़ें... हो जाएं सावधान: अब पड़ेगी कड़ाके की ठंग, तापमान में बड़ी गिरावट

11 लोगों की मौत

ऐसे में वडोदरा के पुलिस आयुक्त आरबी ब्रह्मभट्ट ने बताया कि हादसा वाघोडिया सर्कल पर हुआ। जब मिनी ट्रक के चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। आगे उन्होंने बताया कि जिन 11 लोगों की मौत हुई, वे सभी सूरत शहर के वराछा इलाके के थे और पंचमल जिले के पावागढ़ जा रहे थे।

ये भी पढ़ें...भारत में कोरोना के 89 लाख 12 हजार मामले, 1 लाख 31 हजार लोगों की मौत

road accident फोटो-सोशल मीडिया

आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश

इस दर्दनाक घटना को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'वडोदरा के पास एक सड़क दुर्घटना के कारण हुई मौत से दुखी हूं। अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जो लोग घायल हुए हैं उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। मैं दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। ओम शांति।'

ये भी पढ़ें...बुलंदशहर: दिल्‍ली में रेप पीड़िता ने ली अंतिम सांस, न्याय के लिए खुद को किया राख

साथ ही इससे पहले राज्य के सुरेंद्रनगर जिले के कोठारिया गांव के पास बुधवार सुबह ड्राइवर ने स्टीयरिंग व्हील से नियंत्रण खो दिया। इसके कारण चार लोगों की मौत हो गई है। फिलहाल घटना के बारे में ज्यादा जानकारी मिलने का इंतजार है।

ये भी पढ़ें...कोरोना का कहर: फिर लगने जा रहा लॉकडाउन! CM ने उठाया ये बड़ा कदम

Newstrack

Newstrack

Next Story