×

जारी हुआ हाई अलर्ट: 2-3 घंटे में बिजली से मचेगी तबाही, इन जगहों पर खतरा

मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 8 बजे रांची, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग में अगले 2-3 घंटों में वज्रपात होने के साथ भीषण बारिश की संभावना है। जिसके चलते मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

Newstrack
Published on: 10 Oct 2020 5:29 AM GMT
जारी हुआ हाई अलर्ट: 2-3 घंटे में बिजली से मचेगी तबाही, इन जगहों पर खतरा
X
इसके साथ ही शनिवार यानी की आज मौसम की जानकारी देते हुए बताया गया है कि झारखंड के दक्षिणी हिस्से में गर्जन के साथ मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है।

रांची: सर्दियों का एहसास और हल्की-फुल्की ठंड अब लोगों को महसूस होने लगी है। शाम ढलते और सुबह की सैर इन दिनों लोगों को बदलते मौसम का संदेश दे रही है। दूसरी तरफ इसके साथ ही मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 8 बजे रांची, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग में अगले 2-3 घंटों में वज्रपात होने के साथ भीषण बारिश की संभावना है। जिसके चलते मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक, इन जिलों में गर्जाहट के साथ हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है।

ये भी पढ़ें... महिला के फाड़े कपड़े-काटें बाल, पति को छोड़ा तो कोर्ट ने दी इतनी भयानक सजा

खेत में न जाएं एवं पेड़ और खंभों से दूर रहें

ऐसे में वज्रपात के बन रहे हालातों को देखते हुए मौसम विभाग ने किसानों से ये अपील की है कि वो खराब मौसम में खेत में न जाएं एवं पेड़ और खंभों से दूर सुरक्षित स्थान पर ही रहें। जिसके चलते विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है।

इसके साथ ही शनिवार यानी की आज मौसम की जानकारी देते हुए बताया गया है कि झारखंड के दक्षिणी हिस्से में गर्जन के साथ मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है।

rain फोटो-सोशल मीडिया

विभाग ने पूर्वानुमानुसार बताया कि पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा में गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही वज्रपात की भी संभावना है।

ये भी पढ़ें...बिजली विभाग का नोटिस: बनारस में सबसे बड़ा बकायेदार, चुकाने होंगे 515 करोड़

इसके अलावा राजधानी रांची में शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वहीं दिन में एक से दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

जानकारी देते हुए मौसम विभाग ने बताया कि झारखंड के ऊपर किसी प्रकार का मौसमी सिनोप्टिक क्षेत्र बनता हुआ नहीं दिख रहा है। बीते 24 घंटों में राज्य में मानसून की स्थिति सामान्य रही है।

ये भी पढ़ें...भारत की बड़ी जीत: NAM की बैठक में कश्मीर मसले पर PAK की कर दी बोलती बंद

राज्य में सबसे कम तापमान

हालाकिं राज्य के कुछ जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की और कहीं-कहीं भारी बारिश हुई। ऐसे में राज्य में सबसे ज्यादा बारिश लातेहार में 71 मिमी रिकार्ड किया गया।

वहीं विभाग के मुताबिक, राज्य में सबसे कम तापमान रांची का 23.1 डिग्री और सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान चाईबासा का 33.4 डिग्री रिकार्ड किया गया।

ये भी पढ़ें...मोदी की बिहार रैलियां: JDU की टिकी निगाहें, इस मुद्दे पर पीएम के रुख का इंतज़ार

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story