×

सिक्किम में सीमा पर झड़प! भारतीय जवानों ने चीनी सेना को दिया तगड़ा जवाब

पूर्वोत्तर के राज्य सिक्किम में सीमा पर भारतीय सैनिकों और चीनी सेना के जवानों में झड़प हुई है। इस झड़प में दोनों पक्षों के जवान घायल हो गए हैं। जवानों को हल्की चोटें लगी हैं।

Dharmendra kumar
Published on: 10 May 2020 6:17 AM GMT
सिक्किम में सीमा पर झड़प! भारतीय जवानों ने चीनी सेना को दिया तगड़ा जवाब
X

गंगटोक: पूर्वोत्तर के राज्य सिक्किम में सीमा पर भारतीय सैनिकों और चीनी सेना के जवानों में झड़प हुई है। इस झड़प में दोनों पक्षों के जवान घायल हो गए हैं। जवानों को हल्की चोटें लगी हैं। यह घटना 5 हजार मीटर से ज्यादा ऊंचाई पर स्थित नाकूला सेक्टर के पास की है।

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि उत्तरी सिक्किम में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प हुई है जिसमें दोनों पक्षों के सैनिकों को मामूली चोटें आई हैं। इस दौरान भारतीय और चीनी सेना के जवानों ने आक्रामक रुख अपना लिया जिसकी वजह कुछ को मामलू चोटें आई हैं। लेकिन इसके बाद में स्थानीय स्तर पर बातचीत के बाद सैनिकों को हटा लिया गया।

यह भी पढ़ें...सरकार लाई ये खास स्कीम: अब सस्ते में खरीदें सोना, सिर्फ करना होगा ये काम

दरअसल चीन और भारत के बीच सीमा को विवाद है जिसकी वजह से भारतीय और चीनी सेना के जवानों के बीच ऐसे घटनाएं सामने आती हैं। बाद में चीन और भारती. सेना के जवान इस तरह के मुद्दों को प्रोटोकॉल के मुताबिक हल कर लेते हैं। इस बार लंबे समय के बाद ऐसी घटना सामने आई है।

यह भी पढ़ें...कोरोना: भारत में कम्यूनिटी ट्रांसमिशन तो नहीं हुआ शुरू? ऐसे पता लगाएगा ICMR

2017 में भी बनी थी भारी तनाव की स्थिति

इससे पहले साल 2017 में भारत और चीन के बीच सिक्किम क्षेत्र में बेहद तनाव हुआ था। उस समय तनाव इतना बढ़ गया था कि भारत के शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने कई दिनों तक इलाके में कैंपिंग की। इन अधिकारियों में 17वीं डिविजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग भी शामिल थे। दोनों देशों के सैनिकों के बीच धक्कामुक्की होने के बाद विदेश मंत्रालय और दिल्ली स्थित सैन्य मुख्यालय तक में हलचल मची रही।

यह भी पढ़ें...दिल्ली सरकार का बड़ा आदेश, कहा- क्वारंटीन सेंटर छोड़कर जाएं जमाती

विवाद की वजह

दरअसल इस इलाके में चीनी सेना सड़क निर्माण करने की कोशिश में लगी है। इससे पहले चीन पहले ही बेहद अहम माने जाने वाले चुंबी घाटी में सड़क का निर्माण कर लिया है। अब वह सड़क को विस्तार देने की कोशिश में लगा है। इसी वजह से भारतीय सैनिकों और चीनी सेना के बीच अक्सर टकराव होता रहता है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story