×

होमगार्डों की बढ़ी सैलरी: सरकार का बड़ा एलान, खुशी से झूम उठे जवान

गौरतलब है कि हरियाणा में होमगार्ड जवानों के कुल 14 हजार 25 पद हैं। मौजूदा समय में करीब 11 हजार होमगार्ड हैं जिनमें से करीब पांच हजार जवान ड्यूटी पर हैं। हर जिले में जवानों की संख्या और ड्यूटियां अलग-अलग रहती हैं।

Shivakant Shukla
Published on: 14 Feb 2020 1:58 PM GMT
होमगार्डों की बढ़ी सैलरी: सरकार का बड़ा एलान, खुशी से झूम उठे जवान
X

चंडीगढ़: होमगार्ड जवानों के लिए खुशखबरी है। हरियाणा सरकार ने होमगार्डस के लिए बड़ा एलान किया है। प्रदेश सरकार ने होमगार्ड जवानों के मानदेय में 9400 रुपये का इजाफा किया।

बता दें कि अभी तक होमगार्ड के जवानों को 18 हजार रुपये मानदेय मिलता था, वहीं अब इस फैसले के बाद गृह रक्षियों को पहली अप्रैल से 27 हजार 400 रुपये का मानदेय मिलेगा।

ये भी पढ़ें—कौन हैं ये BJP महिला नेत्री: जो तेजी हो रही फेमस, कुछ ऐसी है इनकी कहानी

क्या है हरियाणा में होमगार्ड की स्थिति

गौरतलब है कि हरियाणा में होमगार्ड जवानों के कुल 14 हजार 25 पद हैं। मौजूदा समय में करीब 11 हजार होमगार्ड हैं जिनमें से करीब पांच हजार जवान ड्यूटी पर हैं। हर जिले में जवानों की संख्या और ड्यूटियां अलग-अलग रहती हैं।

File Pic

ये भी पढ़ें—चीन की ये हकीकत: नहीं जानते होंगे आप, सच्चाई आपको कर देगी हैरान

हर जवान को 89 दिन की ड्यूटी के बाद हटा दिया जाता है और ऑफ ड्यूटी बैठे जवान को उसकी जगह ड्यूटी पर लगाया जाता है।

ये भी पढ़ें—बाल-बाल बचे कन्हैया: यहां काफिले पर हुआ जोरदार हमला, जान बचाकर भागे नहीं तो…

उल्लेखनीय है कि पुलिस महकमा चुनावों, यातायात प्रबंधन और आपातकाल के दौरान तो इन होमगार्ड जवानों की सेवाएं लेते हैं, लेकिन अन्य सरकारी विभाग अपने मुख्यालयों, जिला स्तर पर कार्यालयों व सरकारी गोदामों की सुरक्षा के लिए इन्हें नहीं बुलाते।

ये भी पढ़ें—धरती के ये 3 महामानव! इनकी हरकत आपको परेशान कर देगी

File Pic

पुलिस के ऑनलाइन पोर्टल ‘हरसमय’ पर अब लोगों को डिजिटल हस्ताक्षरयुक्त प्रमाणपत्र मिलेंगे। ऐसा करने वाला गृह विभाग प्रदेश का पहला महकमा बना है। गृह मंत्री अनिल विज ने बुधवार को अपने कार्यालय में यह ऑनलाइन सेवा शुरू की।

ये भी पढ़ें—शिवभक्तों को मोदी का खास तोहफा, तैयार हुई महाकाल एक्सप्रेस

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story