×

सीमा पर युद्ध की तैयारी! अभी पीछे नहीं हटेंगे सैनिक, चरम पर पहुंचा तनाव

पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) में भारत और चीन के बीच गतिरोध जारी है। ऐसा कहा जा रहा था कि सहमति बनने के बाद दोनों देशों की सेनाएं पीछे हटने वाली हैं, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हुआ।

Shreya
Published on: 27 Nov 2020 6:18 AM GMT
सीमा पर युद्ध की तैयारी! अभी पीछे नहीं हटेंगे सैनिक, चरम पर पहुंचा तनाव
X
ठंड में पीछे नहीं हटेंगी चीन और भारत की सेनाएं

नई दिल्ली: पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) में भारत और चीन के बीच बीते करीब सात महीने से विवाद जारी है। हालांकि गतिरोध को खत्म करने के लिए हुए बैठकों के बाद ऐसा माना जा रहा था कि दोनों देशों में जल्द ही विवाद सुलझ जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं होने वाला है। अब शायद इस ठंड में यह गतिरोध खत्म नहीं होने वाला है। ऐसा माना जा रहा है कि अब ठंड में भी दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने डटी रहेंगी।

दोनों देशों में सैन्य गतिरोध बरकरार

दरअसल, बीते मई महीने से ही दोनों देशों में सैन्य गतिरोध वैसे ही बरकरार है। दोनों देशों के बीच विवाद को खत्म करने के लिए हुई कमाडंर स्तर की करीब आठ बैठक के बाद भी दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया है। जिसके बाद अब ठंड में भी दोनों सेनाओं के आमने-सामने डटे रहने की बात कही जा रही है। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक, एक सूत्र ने यह दावा किया है कि दोनों देशों के बीच सेनाओं को पीछे हटाने की प्रक्रिया के लिए चल रही वार्ता अब अगली किसी जानकारी तक रूक गई है।

यह भी पढ़ें: पेंशनर्श को सरकार का बड़ा तोहफा: लिया ये बड़ा फैसला, लोगों में खुशी की लहर

indian army on lac (फोटो- सोशल मीडिया)

चीन और भारत अपनी मांग पर अड़े

बताया जा रहा है कि चीन ने नौवीं दौर की वार्तै के लिए अब तक कोई वक्त नहीं बताया है। रिपोर्ट के मुताबिक, चीन की मांग है कि अगर सेना को पीछे हटाना है तो यह पैंगोंग त्सो झील-चूशुल स्थित दक्षिणी किनारे से यह प्रस्ताव लागू हो। बता दें कि यह वही जगह है जहां पर भारतीय सेना चीन को पीछे खदेड़ते हुए 29 अगस्त से चीन पर बढ़त बना ली है। वहीं दूसरी ओर भारत का कहना है कि सैनिकों के पीछे हटने की शुरुआत पैंगोंग त्सो झील के उत्तरी किनारे से हो, जहां फिंगर चार से आठ तक के आठ किमी के इलाके पर चीन अपना दावा पेश कर रहा है।

यह भी पढ़ें: इस बैंक का अस्तित्व खत्म: सरकार का बड़ा फैसला, जानें ग्राहकों पर क्या होगा असर

वार्ता के बाद भी पीछे नहीं हटी सेना

बता दें कि आठवीं दौर की वार्ता के बाद ऐसा कहा जा रहा था कि दोनों देश गतिरोध वाली जगह से पीछे हटने पर सहमत हो गए हैं, लेकिन अब तक ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। वहीं इस वार्ता के बाद चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता सीनियर कर्नल रेन गुओकियांग ने एक ऑनलाइन मीडिया ब्रीफिंग में कहा था कि चीन और भारत के बीच आठवें दौर की कमांडर स्तरीय वार्ता के बाद से चीन-भारत सीमावर्ती इलाकों में स्थिति स्थिर बनी हुई है। उन्होंने कहा था कि चीन सैन्य और कूटनीतिक माध्यमों से भारत के साथ संवाद बरकरार रखने को तैयार है।

india-china (फोटो- सोशल मीडिया)

सीमा पर तैनात हैं 50 हजार भारतीय सैनिक

फिलहाल पूर्वी लद्दाख में बढ़ती ठंड के बीच भारतीय सैनिक देश की रक्षा और दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार हैं। करीब 50 हजार भारतीय सैनिक शून्य से भी कम तापमान वाले पहाड़ी जगहों पर पूरी युद्धक तैयारी में तैनात हैं। अधिकारियों का कहना है कि चीन ने भी लगभग उतनी ही संख्या में सैनिकों की तैनाती कर रखी है।

यह भी पढ़ें: देश में कोरोना ने बढ़ाई चिंता: इन राज्यों की हालत खराब, तेजी से फैल रहा वायरस

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story