×

LAC पर भारत-चीन में बढ़ी टेंशन: ठंड के बाद बढ़ेगी झड़प, एक्सपर्ट ने कही ये बात

सिक्किम में भारत और चीन की सेना के बीच जोरदार झड़प हुई है। सिक्किम के ना कूला में चीन की सेना भारतीय क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रही थी, लेकिन भारतीय जवानों ने सभी को खदेड़ दिया।

Shreya
Published on: 25 Jan 2021 6:57 AM GMT
LAC पर भारत-चीन में बढ़ी टेंशन: ठंड के बाद बढ़ेगी झड़प, एक्सपर्ट ने कही ये बात
X
LAC पर भारत-चीन में बढ़ी टेंशन: ठंड के बाद बढ़ेगी झड़प, एक्सपर्ट ने कही ये बात

नई दिल्ली: भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर पिछले साल से ही तनाव जारी है। दोनों पक्षों के बीच इस तनाव को सुलझाने के लिए लगभग 11 घंटे से ज्यादा समय तक बैठक भी हुई, लेकिन चीन ने फिर सीमा पर अपनी नापाक हरकत दिखाई है। दरअसल, गलवान घाटी के बाद अब ड्रैगन के सैनिकों ने सिक्किम में अपनी चालबाजी दिखाई है। लेकिन यहां भी भारतीय सेना के जांबाजों ने चीन को मुहंतोड़ जवाब दिया है।

सीमा पर भारत और चीन के बीच जोरदार झड़प

सिक्किम में भारत और चीन की सेना के बीच जोरदार झड़प हुई है। सिक्किम के ना कूला में चीन की सेना भारतीय क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रही थी, लेकिन भारतीय जवानों ने सभी को खदेड़ दिया। इस झड़प में चीनी सेना के 20 से ज्यादा सैनिक घायल हुए हैं। जबकि चार भारतीय जवानों के भी घायल होने की खबर हैं। बता दें कि चीन ने ये हिमाकत तीन दिन पहले दिखाई थी। चीन ने एलएसी की यथास्थिति को बदलने की कोशिशे की, लेकिन भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिकों को रोक लिया। जिसके बाद दोनों सेनाओं में झड़प हो गई।

यह भी पढ़ें: बॉर्डर पर खूनी झड़प: 20 चीनी सैनिक बुरी तरह घायल, भारत ने मार भगाया सभी को

indian and chinese army (फोटो- सोशल मीडिया)

सीमा पर झड़प की घटनाएं होंगी तेज

वहीं इस बीच एक्सपर्ट्स का कहना है कि ठंड कम होते ही सीमा पर झड़प की घटनाएं तेज हो सकती हैं। रक्षा विशेषज्ञों की मानें तो ठंड कम होने पर एलएसी पर कई गतिविधियां देखने को मिल सकती है। चीन के साथ झड़प की घटनाएं बढ़ने की संभावना है, क्योंकि चीन तिलमिलाया हुआ है। चीन के वेस्टर्न थिएटर कमांडर को रिटायर कर दिया गया है, क्योंकि पैंगोंग क्षेत्र में भारतीय सैनिकों ने चीन को पीछे धकेल कर अपना कब्जा कर लिया है।

यह भी पढ़ें: भारत- चीन की अहम बैठक: 11 घंटे तक LAC तनाव पर चर्चा, निकला ये परिणाम

तिलमिलाया हुआ है चीन

चीन तिलमिलाया हुआ है, इसलिए वह कुछ भी करने को तैयार है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि जैसे ही मौसम सही होता है और ठंड कम होती है, तो एलएसी पर चीन की गतिविधियां दिख सकती हैं। मार्च-अप्रैल के महीने में सीमा पर काफी गर्म सीजन देखने को मिल सकता है, इसलिए तैयार रहना चाहिए।

यह भी पढ़ें: ट्रैक्टर रैली का रूट: कहां से शुरू, किन रास्तों से गुजरेंगे किसान, बाधित रहेंगे ये मांग

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story