×

भारत में कोरोना हुआ बेकाबू: 24 घंटे में आए रिकाॅर्ड तोड़ मरीज, 779 लोगों की मौत

जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना संक्रमितों की संख्या को देखा जाय तो अब भारत अमेरिका, ब्राजील के बाद दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है। अगर प्रति 10 लाख आबादी पर संक्रमित मामलों और मृत्युदर की बात करें तो अन्य देशों की तुलना में भारत की स्थिति बहुत बेहतर है।

Newstrack
Published on: 31 July 2020 6:03 AM GMT
भारत में कोरोना हुआ बेकाबू: 24 घंटे में आए रिकाॅर्ड तोड़ मरीज, 779 लोगों की मौत
X

नई दिल्ली: महामारी बढ़ती जा रही है। संक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा है। देश में अबतक 16 लाख 38 हजार 870 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। ऐसा पहली बार हुआ है जब कोरोना के नए मरीजों की संख्या एक दिन में 55 हजार से ज्यादा केस सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने जो आंकड़े रिलीज किये हैं उसके अनुसार, गुरुवार को रिकॉर्ड 55 हजार 078 मरीजों की संख्या बढ़ी है। 779 लोगों की जान गई। जबकि इसके पहले बुधवार को 52 हजार 146 केस सामने आए थे और 775 लोगों की मौत हुई थी।

रिकवरी रेट 64.44% हो गया है

भरता सरकार का स्वास्थ्य मंत्रालय समय-समय पर आंकड़े जारी कर रहा है जिसके अनुसार देश में कोरोना के अब 5 लाख 45 हजार 318 एक्टिव केस हैं। कोरोना महामारी से अब तक 35 हजार 747 मरीजों की मौत हुई है। वहीं, 10 लाख 57 हजार 805 लोग ठीक हो चुके हैं और एक विदेशी लौट चुका है। कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 64.44% हो गया है। कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा महाराष्ट्र प्रभावित दिख रहा है।

1 करोड़ 88 लाख 32 हजार 970 लोगों की हो चुकी है जांच

आपको बता दें कि इस सम्बन्ध में भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) की ओर से जारी आंकड़ों में बताया गया कि 30 जुलाई तक 1 करोड़ 88 लाख 32 हजार 970 लोगों की COVID-19 सैंपल की जांच की जा चुकी है। गुरुवार को 6 लाख 42 हजार 588 लोगों की टेस्टिंग हुई। यहां हम देखेंगे कि भारत के कौन से राज्य में क्या स्थिति है।

ये भी देखें: Reliance Jio को करोड़ों का फायदा, पहली तिमाही में हुआ इतना मुनाफा

महाराष्ट्र-

महाराष्ट्र में गुरुवार को कोविड-19 के एक दिन में सबसे अधिक 11,147 नए मामले सामने आने से प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4,11,798 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक दिन में 266 मरीजों की संक्रमण की वजह से मौत हो गई। नए आंकड़ों के बाद प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 14,729 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक गुरुवार को 8,860 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई, जिसके बाद कोरोना से ठीक हुए मरीजों की संख्या 2,48,615 हो गई है। राज्य में संक्रमण से ठीक होने की दर 60.37 फीसदी है जबकि मृत्यु दर 3.58 प्रतिशत है।

गुजरात-

गुजरात में गुरुवार को कोरोना के एक दिन में 1,159 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 60,000 से अधिक हो गई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 60,285 हो गए हैं। बुधवार शाम से कोविड-19 के 22 और मरीजों की मौत हो गई, जिससे राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 2,418 हो गई है।

ये भी देखें: बड़ा ऐलान: कंटेनमेंट जोन के लिए जारी नए दिशानिर्देश, सख्ती से करना होगा पालन

गोवा-

गोवा में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 215 नए मामले आने के साथ ही राज्य में अभी तक कुल 5,704 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आज 221 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिली। इसके साथ ही गोवा में अब तक 4,005 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं जबकि 1,657 लोग का अभी उपचार चल रहा है। राज्य में अब तक कोविड-19 से 42 लोगों की मौत हुई है।

बिहार-

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान 12 और लोगों की मौत हो जाने से इस रोग से अब तक मरने वालों की संख्या 285 पहुंच गई और इस रोग से अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 48,001 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान भोजपुर में चार, रोहतास में तीन तथा जहानाबाद, मुंगेर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण एवं वैशाली जिले में एक—एक व्यक्ति की मौत के बाद प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 285 हो गई।

राजस्थान-

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से गुरुवार को 13 और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 667 हो गई है। इसके साथ ही राज्य में अब तक के सबसे अधिक 1,156 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 40936 हो गई, जिनमें से 10,817 रोगी उपचाराधीन हैं।

भारत बना दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश

जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना संक्रमितों की संख्या को देखा जाय तो अब भारत अमेरिका, ब्राजील के बाद दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है। अगर प्रति 10 लाख आबादी पर संक्रमित मामलों और मृत्युदर की बात करें तो अन्य देशों की तुलना में भारत की स्थिति बहुत बेहतर है। भारत से अधिक मामले अमेरिका (4,634,966), ब्राजील (2,613,789) में हैं। देश में कोरोना मामले बढ़ने की रफ्तार भी दुनिया में तीसरे नंबर पर बनी हुई है।

ये भी देखें: राखी स्पेशल: शास्त्रों में बताए ये उपाय, नहीं पड़ने देंगे ग्रहों का दुष्प्रभाव, जानें कैसे

ये राज्य बने संवेदनशील

देश में कोरोना के सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र में एक लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर कर्नाटक, चौथे नंबर पर आंध्र प्रदेश और पांचवे नंबर पर दिल्ली है। इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का चौथा स्थान है। यानी कि भारत ऐसा चौथा देश है, जहां फिलहाल सबसे ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

Newstrack

Newstrack

Next Story