×

भारत बनेगा अमेरिका-चीन के बराबर: अगर मान ली इस BJP नेता की बात

Ashiki
Published on: 24 Feb 2020 5:57 AM GMT
भारत बनेगा अमेरिका-चीन के बराबर: अगर मान ली इस BJP नेता की बात
X

नई दिल्ली: बीजेपी नेता और पूर्व वित्त राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने रविवार को दावा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार यदि वर्ष 2024 तक पांच हजार अरब डॉलर यानी 350 लाख करोड़ रुपये की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को हासिल कर लेती है तो देश से गरीबी विशेषतौर पर अत्यंत गरीबी के स्तर को बिल्कुल मिटाया जा सकता है।

2024 तक मिट जाएगी भारत से गरीबी

उन्होंने आगे कहा कि इतिहास में कभी भी किसी देश ने ऐसा काम नहीं किया है। यह अपने आप में एक बहुत बड़ी ऐतिहासिक क्रांतिकारी उपलब्धि होगी। इसलिए 350 लाख करोड़ रुपये की अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य अहम है। हम इस लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं।

Image result for पूर्व वित्त राज्यमंत्री जयंत सिन्हा

ये भी पढ़ें: दिल्ली विधानसभा: नेता प्रतिपक्ष बने रामवीर सिंह बिधूड़ी

जयंत सिन्हा के अनुसार आज के समय हमारी अर्थव्यवस्था 200 लाख करोड़ रूपये की है। जब हम पांच हजार अरब डालॅर पर पहुंचेंगे तो हम लोगों का उत्पादन 350 लाख करोड़ रुपये यानि लगभग दोगुना हो जाएगा। जब हम यह लक्ष्य हासिल कर लेंगे जो हम विश्व में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होंगे।

अर्थव्यवस्था में भारत से आगे सिर्फ अमेरिका और चीन रहेंगे

सिन्हा ने दावा किया कि फिर अर्थव्यवस्था में हमसे आगे सिर्फ अमेरिका और चीन रहेंगे। उन्होंने कहा कि आज हम दुनिया की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। हमारे आगे अभी अमेरिका और चीन के अलावा जापान एवं जर्मनी भी हैं। सिन्हा ने बताया कि वर्तमान में देश में करीब 25 करोड़ परिवार हैं और उनमें से हर परिवार को पिछले पांच सालों में मोदी के नेतृत्व वाली हमारी केंद्र सरकार की नीतियों एवं योजनाओं से लाभ मिला है। मोदी सरकार की विभिन्न उपलब्धियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हमने गरीबों के लिए ऐतिहासिक काम किया है। ये हम नहीं, बल्कि विश्व की हर संस्था एवं एजेंसी कह रही है।

Image result for पूर्व वित्त राज्यमंत्री जयंत सिन्हा

ये भी पढ़ें: सुन्नी वक्फ बोर्ड बैठक: मस्जिद के लिये मिली जमीन पर क्या बनेगा, होगा आज फैसला

उन्होंने देश में लंबे समय तक रहने वाली कांग्रेस की सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि आज देश में परिवर्तन आया है। जो हमने 60 महीने में काम करके दिखाया है, वो 60 साल में नहीं हुए थे। उन्होंने कहा कि यदि हमको निर्धारित लक्ष्य पाना है तो इसमें सबको योगदान बराबर देना होगा। सब लोग उत्पादन बढ़ाएंगे, सब लोग अपना कर भरेंगे। तभी हम लोग निर्धारित लक्ष्य तक पहुंचेंगे।

ये भी पढ़ें: Ind vs NZ: भारत की सबसे बड़ी हार, ये है शर्मनाक वजह…

Ashiki

Ashiki

Next Story