×

भारत का बढ़ा कद, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को WHO में मिली बड़ी जिम्मेदारी

मोदी सरकार में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन 22 मई को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के कार्यकारी बोर्ड अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे। डॉ. हर्षवर्धन कोरोना वायरस के खिलाफ भारत की लड़ाई में सबसे आगे खड़े लोगों में से एक हैं।

Dharmendra kumar
Published on: 20 May 2020 7:07 AM GMT
भारत का बढ़ा कद, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को WHO में मिली बड़ी जिम्मेदारी
X

नई दिल्ली: मोदी सरकार में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन 22 मई को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के कार्यकारी बोर्ड अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे। डॉ. हर्षवर्धन कोरोना वायरस के खिलाफ भारत की लड़ाई में सबसे आगे खड़े लोगों में से एक हैं। हर्षवर्धन जापान के डॉ. हिरोकी नकातानी की जगह लेंगे। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) के एग्जीक्यूटिव बोर्ड में 34 सदस्य हैं।

गौरतलब है कि WHO की बैठक में भारत की तरफ से नामित किए गए डॉ. हर्षवर्धन को नियुक्त करने का प्रस्ताव 19 मई को 194 देशों ने पारित किया। WHO के दक्षिण-पूर्व एशिया समूह ने पिछले साल सर्वसम्मति से निर्णय लिया था कि भारत को तीन साल के कार्यकाल के लिए कार्यकारी बोर्ड के लिए चुना जाएगा।

यह भी पढ़ें...चीन ने नेपाल को दिया करारा झटका: लिपुलेख को बताया आंतरिक मुद्दा

अधिकारियों का कहना है कि हर्षवर्धन का चयन 22 मई को WHO की कार्यकारी बोर्ड की बैठक में किया जाएगा। क्षेत्रीय समूहों के बीच अध्यक्ष का पद एक वर्ष के लिए रोटेशन द्वारा आयोजित किया जाता है और यह पिछले साल तय हो गया था कि शुक्रवार से शुरू होने वाले पहले वर्ष के लिए भारत का उम्मीदवार कार्यकारी बोर्ड का अध्यक्ष होगा।

यह भी पढ़ें...UAE में अब इस समय पर खुलेंगी दुकानें, नियम का उल्लंघन करने पर मिलेगी ये सजा

हर्षवर्धन ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 73 वीं विश्व स्वास्थ्य सभा को संबोधित किया था। उन्होंने कहा कि भारत ने COVID-19 महामारी का मुकाबला करने के लिए समय पर सभी आवश्यक कदम उठाए। उन्होंने दावा किया था कि देश ने बीमारी से निपटने में अच्छा किया है और आने वाले महीनों में बेहतर करने का भरोसा है।

यह भी पढ़ें...बदल गई जिंदगीः रेड क्वांटा के सर्वे में आए चौंकाने वाले नतीजे

25 लाख से ज्यादा कोरोना जांच

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1,08,121 नमूनों का परीक्षण किया गया है। आज सुबह 9 बजे तक परीक्षण किए गए नमूनों की कुल संख्या 25,12,388 है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story