×

आ रहा Romeo हेलिकॉप्टर: देश होगा महाशक्तिशाली, दुश्मन के उड़ गए होश

भारत को आज बड़ी कामयाबी मिली है साथ ही देश पहले से काफी ज्यादा ताकतवर भी हो गया है। चीनी से बीते दिनों से लगातार बढ़ते जा रहे तनावों को देखते हुए बुधवार को 5 अत्याधुनिक फाइटर जेट राफेल भारत पहुंच गए हैं।

Newstrack
Published on: 29 July 2020 1:48 PM GMT
आ रहा Romeo हेलिकॉप्टर: देश होगा महाशक्तिशाली, दुश्मन के उड़ गए होश
X
आ रहा Romeo हेलिकॉप्टर: देश होगा महाशक्तिशाली, दुश्मन के उड़ गए होश

नई दिल्ली। भारत को आज बड़ी कामयाबी मिली है साथ ही देश पहले से काफी ज्यादा ताकतवर भी हो गया है। चीनी से बीते दिनों से लगातार बढ़ते जा रहे तनावों को देखते हुए बुधवार को 5 अत्याधुनिक फाइटर जेट राफेल भारत पहुंच गए हैं। ऐसे में अब भारतीय नौसेना को इंतजार अभी भी किसी का इंतजार है। वो MH-60-Romeo हेलिकॉप्टर है, जो एयरफोर्स के बाद नेवी की ताकत को भी कई गुना बढ़ा देगा।

ये भी पढ़ें... माँ तड़पती रही: बेटा करता रहा ऐसा भयानक काम, चलता रहा लाइव

भारत को जल्द से जल्द ये मिलेगा

देश में इन हालातों को देखते हुए साउथ चाइना सी में बढ़ते तनाव को देखते हुए अमेरिका ने भारत को जल्द से जल्द ये घातक हेलिकॉप्टर देने का ऐलान किया है। ऐसे में अगले साल के शुरुआती महीने में भारतीय नौसेना को इस हेलिकॉप्टर की डिलिवरी मिल सकती है।

बता दें, इस लड़ाकू हेलिकॉप्टर को बनाने वाली अमेरिकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन के अधिकारी विलियम एल ब्लेयर ने द ट्रिब्यून से बातचीत के दौरान इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अमेरिका यह हेलिकॉप्टर विदेशी मिलिट्री सेल के जरिए भारत को देगा।

ये भी पढ़ें...दुश्मन देशों में भूकंप: कांप उठे चीन-पाकिस्तान, राफेल लैडिंग ने मचाया धमाल

नौसेना की ताकत में गई गुणा बढ़ोत्तरी

इसके साथ ही इसी साल फरवरी महीने में समुद्र सीमा पर नौसेना की ताकत को बढ़ाने के लिए 24 हेलिकॉप्टरों की डील का ऐलान किया गया था। इस हेलिकॉप्टर के माध्यम नौसेना की ताकत में गई गुणा बढ़ोत्तरी होगी और नेवी रात के समय भी ऑपरेट कर पाएगी।

जानकारी के लिए बता दें कि इस हेलिकॉप्टर की सबसे खास बात यह है कि यह सिर्फ समुद्र के ऊपर ही नहीं बल्कि उसके अंदर सबमरीन तक को निशाना बनाने में सक्षम है।

ये भी पढ़ें...फर्जी हुआ लॉकडाउन: अब जाकर हुआ खुलासा, सामने आई पूरी सच्चाई

दुश्मन के जंगी जहाजों को भी अपना शिकार बना सकता

एमएच-60 रोमियो सी हॉक हेलिकॉप्टर सबमरीन के अलावा दुश्मन के जंगी जहाजों को भी अपना शिकार बना सकता है। यह हेलिकॉप्टर मिसाइल, टॉरपीडो और सेंसर तकनीक से लैस है और इसका इस्तेमाल अमेरिकी नौसेना भी करती है। इस हेलिकॉप्टर को एंटी सरफेस वेपन के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है।

इसके साथ ही यह हेलिकॉप्टर एजीएम-144 हेलफायर एंडी सरफेस मिसाइल, पनडुब्बी पर हमले के लिए एमके 50 टॉरपीडो और 7.62 एमएण की मशीनगन से लैस है जो दुश्मन के लिए घातक साबित हो सकता है।

और तो और इस हेलिकॉप्टर की सबसे खास बात यह है कि ये रात में भी ऑपरेशन और पेट्रोलिंग के लिए मुफीद है। दो पायलटों वाला यह हेलिकॉप्टर रात के घने अंधेरे में भी अपने लक्ष्य को पहचान कर हमला करने में समर्थ है। इस में 10 सैनिकों के बैठने की भी व्यवस्था है।

ये भी पढ़ें...कांप उठा देश: नहीं सुधर रहा बिहार, बिगड़ते जा रहे और हालात

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story