×

दुश्मन देशों में भूकंप: कांप उठे चीन-पाकिस्तान, राफेल लैडिंग ने मचाया धमाल

 भारत की ताकत अब पहले से दोगुनी हो गई है। दुनिया का सबसे खतरनाक लड़ाकू विमान राफेल भी अब भारतीय एयरफोर्स का सदस्य हो गया है। बुधवार को फ्रांस से उड़े राफेल विमान ने भारत में अपने कदम रख दिए हैं।

Newstrack
Published on: 29 July 2020 1:00 PM GMT
दुश्मन देशों में भूकंप: कांप उठे चीन-पाकिस्तान, राफेल लैडिंग ने मचाया धमाल
X

नई दिल्ली। भारत की ताकत अब पहले से दोगुनी हो गई है। दुनिया के सबसे खतरनाक लड़ाकू विमान राफेल भी अब भारतीय एयरफोर्स का सदस्य हो गया है। बुधवार को फ्रांस से उड़े राफेल विमान ने भारत में अपने कदम रख दिए हैं। राफेल के पांचों विमानों ने अंबाला एयरबेस पर लैंडिग की है। राफेल विमानों की लैंडिंग के साथ ही करोड़ों भारतीयों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया और पूरा देश राफेल की रट लगा रहा है। और जोश हो भी क्यों ना आखिर उनके देश को आसमान का बाहुबली जो घर आ गया है। राफेल के भारत आने के साथ ही सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें सलाम किया। इसमें भारतीय क्रिकेटर भी पीछे नहीं रहे।

ये भी पढ़ें... फर्जी हुआ लॉकडाउन: अब जाकर हुआ खुलासा, सामने आई पूरी सच्चाई

हमारे देश के लिए अद्भुत क्षण

राफेल के आने की खुशी में भारतीय ओपनर शिखर धवन ने राफेल का स्वागत करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'घर में स्वागत है गोल्डन एरॉज। हमारे देश के लिए अद्भुत क्षण। '

https://www.facebook.com/877336255717207/posts/3074389046011906/

भारतीय टीम के शिखर धवन ने राफेल के आगमन को देश के लिए अद्भुत मौका बताया तो वहीं बल्लेबाज मनोज तिवारी ने तो जोश में ऐसा ट्वीट कर दिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें... राजनाथ की ललकार: अब दुश्मन को डरने की जरूरत, आ गया राफेल

पड़ोसी मुल्कों में भूकंप



मनोज तिवारी ने ट्वीट कर लिखा कि भारत में राफेल की लैंडिंग के साथ ही पड़ोसी मुल्कों में भूकंप आ गया है। साथ ही मनोज तिवारी ने ट्वीट किया, 'राफेल विमानों की भारत में लैंडिंग के साथ ही पड़ोसी मुल्कों में 8.5 की तीव्रता का भूकंप आ गया है।

कोई मौत नहीं हुई है। हमारी एयरफोर्स को इससे और शक्ति मिलेगी। भविष्य में हमारे पड़ोसी उकसावे की स्थिति में नहीं होंगे। वो हंसते चेहरे और हंसती आंखों के साथ ही रहेंगे।'

ये भी पढ़ें...सुशांत को रिया से खतरा: सामने आई ये बड़ी सच्चाई, पुलिस कर रही तलाश

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story